खटीमा: चंपावत जनपद में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. यहां बीते देर रात एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया. हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि ये हादसा सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर हुआ. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त मैक्स वाहन में 14 लोग सवार थे. दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि मैक्स वाहन संख्या यूके 04 टीए 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे. रात 3 बजकर 20 मिनट के आसपास मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई.
शादी से लौट रहे थे बाराती: अब तक मिली जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन संख्या-यूके 04,टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे. अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं. सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई.
खाई से निकाले गए शव: 10 से ज्यादा शवों को खाई से बाहर निकाला गया है. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है. यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. घायलों में चालक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है.
हादसे के कारणों की जांच: मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं. दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. माना यह जा रहा है कि मैक्स में क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना हुई है. ये भी आशंका जताई जा रही है कि देर रात होने के कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई होगी. पुलिस हादसे के हर पहलू की जांच कर रही है.
<
p class=”” style=”text-align: justify;”>मातम में बदल गई शादी की खुशियां: कुछ घंटे पहले जो लोग शादी समारोह की खुशियों में शामिल थे, हादसे ने उनकी जान ले ली. 10 से ज्यादा बारातियों की मौत से शादी की खुशियां भी मातम में बदल गईं. जहां कुछ समय पहले शहनाई बज रही थी, वहीं रोने-सिसकने की आवाजें आ रही हैं.



