रविवार, जुलाई 6, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th जुलाई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली में घराट का पीसा आटा खाते हैं ग्रामीण, जिलें में पनचक्की का अस्तित्व आज भी है मौजूद

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 11, 2023 5:34 अपराह्न

देवाल (चमोली)। घराट (पनचक्की) का नाम लेते ही पूराना जमाना याद आने लगता है। पनचक्की में पीसा गया गेहूं अथवा मंडुवे का आटा स्वादिष्ट के साथ पौष्टिक होता है। आज भी पहाड़ में घराटो का वजूद बना है। उत्तराखंड में घराटो में आटा पीसने का सिलसिला सदियों से चलते आ रहा है। घराट हर गांव और तोको में होते हैं। जो निशुल्क चलते थे, केवल भगवाडी अर्थात गेंहू, मंडुवा जो भी पीसा गया उसी को एक-दो अंजुल वहां रखे वर्तन में रख दिया जाता था वही घराट के मालिक का मेहनताना होता था। ग्रामीण घराटो का निर्माण स्वयंम करते थे। घराट से मोटे अनाज जौ बाजरा, गेहूं, चना, सोयाबीन, भट्ट आदि को पीस कर खाते हैं। जब से इलैक्ट्रिक चक्किया अस्तित्व में आई तो घराटो का प्रचलन धीरे-धीरे कम होने लगा। अब दूरस्थ गांव वाण, घेस, रामपुर तोरती, ऐराठा, कनोल, सुतोल, बगडबेरा, चिड़िया, झलिया कुंवारी, रैन, गरसो, खेता मानमती, सौरीगाड, चोटिंग सहित दूरस्थ गांव में आज भी लोग घराट का प्रयोग करते हैं। घराट गांव में रोजगार का जरिया भी है। वर्ष 2012 में प्रदेश सरकार ने घराटो के आधुनिकीकरण करने का प्रयास किया। घराटो में ऐसे संयंत्र लगाए जो आटा पीसने के साथ बिजली भी पैदा करता है। तकनीकी कमी के चलते कुछ समय तो चले फिर खराब हो गए। लेकिन घराट आज भी अस्तित्व में है।

कैसे बनाया जाता है घराट

घराट जहां प्रकृतिक श्रोत पांच से दस इंच का पानी बहता है, ऐसे स्थान पर लगाया जाता है। इसमें 20 फीट का लकड़ी का नालीनुमा जिले पनेला कहा जाता है लगाया जाता है। एक गोल लकड़ी के पंखा नुमा चक्का बनाया जाता है जिसके उपरी भाग पर दो चपटे गोल पत्थर लगाये जाते है। जो पानी से चलता है। जिसमें जो भी सामग्री पीसा जाता है वह काफी मुलायम होता है।

क्या कहते है जानकार

सदियों से हर गांव में आठ-दस घराट होते हैं। जो पिसाई कि काम करते हैं। घराटो में पीसा गया आटा पैष्टिक और स्वादिष्ट होता है। अब चक्कियों के प्रचलन से घराटो की संख्या में गिरावट आई है। चक्की में पीसा आटा में उतना स्वादिष्ट नहीं होता है और साथ ही उसकी पौष्टिकता भी समाप्त हो जाती है। अभी भी गांव में घराट है लोग प्रयोग करते हैं। अब लोगों ने घराट को रोजगार का जरिया भी बना लिया है।

ब्रजमोहन गडिया, घराटो के जानकार, रैन देवाल

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमडे़ सहसपुरवासी
  • Epaper : सेमन्या कण्वघाटी हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र 01 जुलाई 2025
  • देहरादून : पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया संपन्न, अब होगी जांच
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने नीलकंठ क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, कमियों पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • कांवड़ मेले की तैयारियों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने जताई सख़्ती, समर्पण के साथ कार्य करने के दिये निर्देश, कार्य में लापरवाही बरतने पर एएमए जिला पंचायत और अधिशासी अभियंता लोनिवि से स्पष्टीकरण तलब
  • उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एक और बड़ी कार्रवाई, सरकारी योजनाओं का गलत लाभ उठाने का मामला, कोतवाली नगर और थाना राजपुर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज
  • यात्रा लेखन के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान के लिए ह्यू और कोलीन गैंटज़र को मिला पद्म श्री सम्मान
  • डीएम आशीष भटगाई ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण
  • कपकोट-पोथिंग मोटर मार्ग अवरुद्ध, डीएम आशीष भटगांई के निर्देश पर एसडीएम अनिल सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण, तत्काल खुलवाने के दिए निर्देश
  • बागेश्वर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण, डीईओ आशीष भटगाई ने दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.