कोटद्वार । रेलवे कॉलोनी स्थित श्री शिव शक्ति शिरडी साईं मंदिर के 14 वें वार्षिकोत्सव पर कोरोना का असर साफ दिखाई दिया ।हर वर्ष की भांति इस वर्ष कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए । इस वर्ष नाही शोभायात्रा और ना ही भजन संध्या का आयोजन किया गया । सोमवार को भक्तों द्वारा शिरडी साईं मंदिर में पूजा अर्चना के साथ हवन किया गया । जिसमें पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व मेहर हेमलता नेगी भी सम्मिलित हुई । तत्पश्चात शिव एवं साईं भगवान की आरती की गई जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया । मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया की कोरोना के चलते शोभा यात्रा व भजन संध्या का आयोजन नहीं किया गया ।



