शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे आईजी योगेन्द्र रावत

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 24, 2025 12:20 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। आगामी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस की ओर से की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) योगेन्द्र रावत ने बदरीनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस की ओर से यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में निरीक्षण किया।

आईजी ने ज्योतिर्मठ से लेकर बदरीनाथ धाम तक यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले मुख्य पड़ावों, पुलिस चौकियों, दुर्घटना संभावित ओर संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर, उन्होंने पांडुकेश्वर के निकट स्थापित महत्वपूर्ण रजिस्ट्रेशन चेकिंग प्वाइंट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर के आस-पास की सुरक्षा व्यवस्थाओं, मंदिर के बाहर की सुरक्षा प्रणाली और विशेष रूप से भीड़ नियंत्रण के लिए बनाए गए पुलिस प्रबंधन का जायजा लिया गया। संपूर्ण मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए तप्त कुण्ड, गांधी घाट, नया पुल, ब्रह्मकपाल और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया, जहां से यात्रा गतिविधियों की निगरानी की जाती है।

यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने अधिकारियों को सभी प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गैर प्रांत से आने वाले और होटल, ढाबों तथा धर्मशालों में कार्यरत व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने व्यापार संघ, पंडा समाज के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। उन्होंने यात्रा ड्यूटी में तैनात होने वाले जनपद और बाहरी जनपदों से आने वाले पुलिस बल के ठहरने के लिए बनाई गई आवासीय बैरकों, बिजली, पानी और शौचालयों जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण कर खामियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन बिष्ट आदि मौजूद थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रीप परियोजना से बदली रश्मि देवी की तकदीर, गांव का छोटा रेस्टोरेंट बना आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाने के निर्देश, सड़क सुरक्षा उपायों में भी लाई जाए तेजी – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिकता – डीएम
  • हाइवे पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, चलेगा विशेष अभियान
  • घरों की रेकी कर देते थे चोरी, कोटद्वार पुलिस ने शातिर गैंग का किया पर्दाफाश
  • तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां होंगी सम्मानित
  • हाई अलर्ट पर उत्तराखंड : 85 सड़कें बंद, अलकनंदा-मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर, मलबे में दबी कार
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.