posted on : सितम्बर 20, 2022 5:23 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हिंदी सप्ताह का समापन मंगलवार को काव्य प्रतियोगिता के साथ हो गया । हिंदी सप्ताह के अंतर्गत 14 सितंबर को भाषण प्रतियोगिता, 19 सितंबर को निबंध प्रतियोगिता और अंत में 20 सितंबर को काव्य प्रतियोगिता करवाई गई । सभी प्रतियोगिताओं में समस्त महाविद्यालय परिवार ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया ।
महाविद्यालय की संरक्षिका प्राचार्य डॉ जानकी पंवार ने हिंदी विभाग को समस्त कार्यक्रमों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की ।प्रभारी प्राचार्य डॉ महन्थ मौर्य ने हिन्दी सप्ताह के अंतर्गत प्रतियोगिताओं के सफल संपादन हेतु बधाई दी। समस्त छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रभाषा हिंदी हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है उसके प्रचार-प्रसार में हमें अनवरत प्रयत्नशील रहना चाहिए । कार्यक्रम की संयोजक डॉ शोभा रावत ने हिंदी की विविध विधाओं में हिंदी भाषा के द्वारा राष्ट्र निर्माण की चेतना पर प्रकाश डाला एवं सह संयोजक डॉ. सुमन कुकरेती ने राष्ट्र निर्माण में हिंदी भाषा, साहित्य की महती भूमिका के विषय में अपने विचार व्यक्त किए।
मंगलवार को आयोजित काव्य प्रतियोगिता का शीर्षक राष्ट्र निर्माण में हिंदी भाषा का योगदान पर महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं ने अद्वितीय काव्य पाठ प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ ऋचा जैन वाणिज्य विभाग, डॉ चंद्रप्रभा भारती संगीत विभाग, डॉ रश्मि बहुखंडी बीएड विभाग ने निभाई। कार्यक्रम में गुंजन बिष्ट बीएससी द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान, कु. आंचल बीए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान, पीयूष सुंद्रियाल एमए चतुर्थ सेम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर अंकेश चौहान, डॉ धनेंद्र, डॉ दया किशन जोशी, डॉ किमोठी इत्यादि उपस्थित रहे।


