बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उच्च शिक्षा विभाग को मिले 10 और प्रयोगशाला सहायक

शेयर करें !
posted on : जनवरी 28, 2026 4:35 अपराह्न
  • विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने वितरित किये नियुक्ति पत्र
  • नव चयनित अभ्यर्थियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग को विज्ञान वर्ग के विभिन्न विषयों के 10 और प्रयोगशाला सहायक मिल गये हैं। राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित इन प्रयोगशाला सहायकों को विभागीय मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज नियुक्ति पत्र वितरित किये। इस अवसर पर डॉ रावत ने सभी नव नियुक्त प्रयोगशाला सहायकों को बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से विभागीय कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करने की उम्मीद जताई।

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से प्रयोगशाला सहायक पद पर प्रतीक्षा सूची से चयनित 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। जिसमें भौतिक विज्ञान विषय में 01, जन्तु विज्ञान में 3, वनस्पति विज्ञान 4 तथा भूगोल में 2 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इन सभी चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र के महाविद्यालयों में प्रथम तैनाती दी गई है। जिसमें भौतिक विज्ञान विषय में राकेश चन्द्र बिनवाल को द्वाराहाट महाविद्यालय में प्रथम तैनाती दी गई है। इसी प्रकार जन्तु विज्ञान में विमला मौनी को द्वाराहाट महाविद्यालय, पूजा को कर्णप्रयाग महाविद्यालय एवं रोहन कौशिक को गैरसैण महाविद्यालय में प्रथम तैनाती दी गई है। इसके अलावा वनस्पति विज्ञान में शिवानी को कर्णप्रयाग महाविद्यालय, हरिओम को सतपुली महाविद्यालय, पुलकित प्रताप को द्वाराहाट महाविद्यालय तथा कुलदीप सिंह चौहान को थत्यूड़ महाविद्यालय में तैनाती दी गई है। जबकि भूगोल विषय में प्रयोगशाल सहायक पद पर चयनित महादेव नौटियाल को नैनीडांडा महाविद्यालय तथा हरीश चन्द्र जोशी को काण्डा महाविद्यालय में प्रथम तैनाती दी गई है।

इस अवसर पर डॉ रावत ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी, साथ ही उम्मीद जताई वह अपने विभागीय कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे। डॉ रावत ने बताया कि राजकीय महाविद्यालयों में प्रयोगशाला सहायकों की नियुक्ति से विभिन्न विषयों में प्रायोगात्मक कक्षाओं का सुचारू संचालन होगा। छात्र-छात्राओं को प्रयोगशाला में विभिन्न प्रायोगिक कार्यों की सुविधा मिलेगी। जिससे उनमें अपने विषय की गहरी समझ, कौशल विकास और वास्तविक समस्याओं को हल करने की क्षमता में बढ़ेगी। इस अवसर पर विधायक जागेश्वर मोहन सिंह महरा, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. ए. एस. उनियाल, सहित अन्य विभागीय अधिकारी व नव नियुक्त प्रयोगशाला सहायक व उनके परिजन उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
  • 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर भी होगी कार्रवाई
  • चारधाम यात्रा में उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित
  • किडनी मरीजों को राहत, अब चमोली में होगी डायलिसिस
  • उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम MoU
  • चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से बरामद हुईं डाक से भरी बोरियां, जांच के आदेश
  • SSJ University News : सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों के लिए 244 नए पद सृजित, शासनादेश जारी
  • सीएम धामी बोले – चम्पावत को बनाएंगे उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद, करोड़ों की योजनाओं का किया शुभारंभ
  • भीषण सड़क हादसा : गिट्टी से भरे ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बस, 4 की मौत, 25 घायल
  • चंपावत को मिली 6 करोड़ की अत्याधुनिक MRI मशीन, सीमांत क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.