रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बर्फबारी से हेमकुंड साहिब यात्रा बाधित

गोविंदघाट और घांघरिया में रोके गए श्रद्धालु, साथ ही ऋषिकेश, श्रीनगर, नगरासू गुरुद्वारे में रुके हुए यात्रियों से फिलहाल यात्रा न करने की अपील की है.

शेयर करें !
posted on : जून 20, 2022 11:51 पूर्वाह्न

चमोलीः सिखों के पवित्र तीर्थ स्‍थल हेमकुंड साहिब में बीती देर शाम से ही बर्फबारी जारी है. हेमकुंड साहिब में 2 फीट तक बर्फ जम चुकी है. ऐसे में प्रशासन ने हेमकुंड साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों को गोविंदघाट और घांघरिया में ही रोक दिया है. वहीं, फूलों की घाटी जाने वाले सैलानियों को भी रोका गया है.

चमोली पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हो रही है. हेमकुंड जाने वाले तीर्थयात्रियों को सुरक्षा के मद्देनजर घांघरिया और गोविंदघाट में रोका गया है. मौसम साफ होते ही तीर्थयात्रियों को हेमकुंड की तरफ भेजा जाएगा. वहीं, पुलिस ने खराब मौसम के चलते ऋषिकेश, श्रीनगर, नगरासू गुरुद्वारे में रुके हुए यात्रियों से फिलहाल आगे की यात्रा न करने की अपील की है.

बीते दिनों भी हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई थी. हेमकुंड पहुंचे तीर्थयात्रियों ने जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठाया था. आज भी मौसम खराब है और बर्फबारी हो रही है. मौसम विभाग ने आज राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है. जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है.

22 मई को खुले थे हेमकुंड साहिब के कपाट: बता दें कि बीती 22 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुले थे. इस बार सरकार और गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं की संख्या भी निर्धारित की है. ऐसे में इस बार एक दिन में 5000 श्रद्धालुओं को ही हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने की अनुमति दी जा रही है.

हेमकुंड साहिब यात्रा रजिस्ट्रेशन: हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी यात्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन सभी के लिए अनिवार्य होगा. इसके लिए उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. श्रद्धालुओं को पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in के जरिए पंजीकरण कराना होगा.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नशे में स्टेयरिंग थामने वालों पर पौड़ी पुलिस का शिकंजा, 168 वाहन चालकों पर कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ और ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सर्वे जल्द
  • सीएम धामी की पहल पर जनकल्याणकारी शिविर बने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम
  • पौड़ी गढ़वाल : उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने जयपाल सिंह चौहान, SSP ने कंधों पर सजाया तीसरा स्टार
  • धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
  • राम मंदिर दान घोटाला : अब तक दर्ज नहीं हुई एफआईआर, जांच के घेरे में ट्रस्ट के कई पदाधिकारी
  • उत्तराखंड में हादसा, वाहन खाई में गिरा, तीन घायल
  • टी20 विश्व कप में उत्तराखंड की बेटी प्रेमा रावत को मिला मौका
  • श्रीनगर पुलिस ने हिट एंड रन मामले का किया सफल अनावरण, आरोपी चालक गिरफ्तार
  • उत्तराखंड : राष्ट्रीय दिशा निर्देशों से पहले SCERT-DIET पुनर्गठन नहीं करने की मांग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.