शुक्रवार, नवम्बर 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी जिला चिकित्सालय में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, मरीजों को स्थानीय स्तर पर मिलेगा बेहतर उपचार, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ की समीक्षा बैठक, नए उपकरणों की खरीद और खराब मशीनों को बदलने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 27, 2026 6:25 अपराह्न

पौड़ी। जिला चिकित्सालय पौड़ी में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ बैठक कर चिकित्सा एवं जांच उपकरणों की उपलब्धता, उनकी कार्यक्षमता और नए उपकरणों की आवश्यकता की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आवश्यक उपकरणों की खरीद के प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर तैयार किए जाएं, ताकि मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सके और अन्य चिकित्सालयों के लिए रेफरल दर कम की जा सके।

नए उपकरणों से मरीजों को मिल रहा लाभ

बैठक में चिकित्सकों ने पूर्व में उपलब्ध कराए गए नॉन कॉन्टेक्ट रेटिनोमीटर, ईसीजी और ओटी टेबल के लिए जिलाधिकारी का आभार जताया। चिकित्सकों ने बताया कि नॉन कॉन्टेक्ट रेटिनोमीटर से प्रतिदिन लगभग 50 मरीज लाभान्वित हो रहे हैं।

जिलाधिकारी ने विभागवार उपलब्ध उपकरणों और उनकी उपयोगिता की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन उपकरणों की तत्काल आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर तैयार कर प्रस्तुत किए जाएं। जिला स्तर पर खरीदे जाने वाले उपकरणों की खरीद शीघ्र की जाए, जबकि अधिक लागत वाले आवश्यक उपकरणों के प्रस्ताव शासन को भेजे जाएं। पुराने और खराब उपकरणों की मरम्मत अथवा उन्हें बदलने की प्रक्रिया भी प्राथमिकता से पूरी की जाए।

विशेषज्ञ विभागों के लिए उपकरणों की जरूरत पर चर्चा

बैठक में एनेस्थीसिया विभाग के लिए एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन और पैरामॉनिटर, स्त्री रोग विभाग के लिए ए-स्कैन मशीन तथा ईएनटी विभाग के लिए इयर सर्जिकल ड्रिल, ओएई मशीन, टिम्पेनोमेट्री मशीन और एंडोस्कोपी यूनिट उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई।

इसके अलावा मरीजों के बेहतर उपचार के लिए वेंटिलेटर, पोर्टेबल एक्स-रे, लैप्रोस्कोपिक मशीन, सीआर मशीन और पावर ड्रिल मशीन की उपलब्धता विकसित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। जिलाधिकारी ने संबंधित उपकरणों और सुविधाओं के प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

खराब मशीनें होंगी ठीक, नई फेको मशीन के लिए प्रस्ताव

जिलाधिकारी ने खराब पड़े बायोकेमिकल एनालाइजर को ठीक कराने और फेको मशीन के स्थान पर नई मशीन उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिला चिकित्सालय में फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी (एफएनएसी) जांच सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि मरीजों को आवश्यक जांच के लिए दूसरे चिकित्सालयों में न जाना पड़े।

ओटी और पैथोलॉजी सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर

ऑपरेशन थिएटर और पैथोलॉजी सेवाओं के सुचारु संचालन को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। चिकित्सकों के सुझाव पर जिलाधिकारी ने सीएमएस को एक अतिरिक्त ओटी टेक्नीशियन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही लैब टेक्नीशियन की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट और प्रभावी ड्यूटी चार्ट तैयार करने को कहा।

उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को उपचार और जांच के लिए इंतजार न करना पड़े। अस्पताल में स्थापित सभी चिकित्सा एवं जांच उपकरणों की नियमित जांच और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। किसी भी उपकरण में तकनीकी खराबी आने पर उसे तत्काल ठीक कराया जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों।

हर माह होगी उपकरणों और सेवाओं की समीक्षा

जिलाधिकारी ने सीएमएस को प्रत्येक माह चिकित्सकों के साथ बैठक कर विभागवार आवश्यकताओं और उपकरणों की कार्यक्षमता की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपकरणों की नियमित निगरानी से उनकी कार्यक्षमता और जांच की सटीकता सुनिश्चित की जा सकेगी।

उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार करने पर जोर दिया। कहा कि उपकरणों की उपलब्धता और सुचारु संचालन से मरीजों को समय पर जांच एवं उपचार मिल सकेगा और अनावश्यक रेफरल से भी राहत मिलेगी।

बैठक में मुख्य कोषाधिकारी नमिता सिंह, सीएमएस डॉ. एलडी सेमवाल, डॉ. हितेन जंगपांगी, डॉ. संजय त्यागी, डॉ. आनंद खंकरियाल, डॉ. रूपा, डॉ. निहारिका बिष्ट, डॉ. सोनाली जोशी, डॉ. अश्विनी चौहान, डॉ. गौरव रूंगटा, डॉ. प्रदीप चौधरी, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. अगम कांत सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकत्रियों को सौगात
  • चुनाव से पहले मतदाताओं को ईवीएम का पाठ पढ़ाएगा निर्वाचन विभाग
  • चमोली में पीसीएस परीक्षा के लिए पांच केंद्र तय, 1129 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
  • लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने की तैयारी, 2051 तक परिसीमन फॉर्मूला फ्रीज रखने का प्रस्ताव
  • बदरीनाथ धाम में अब नहीं दिखेंगी बिजली की तारों की उलझी जालियां, भूमिगत होंगी लाइनें
  • कलकत्ता हाई कोर्ट ने ऋतब्रत बनर्जी की नेता प्रतिपक्ष नियुक्ति रद्द की, स्पीकर को 10 दिन में नए फैसले का निर्देश
  • कैबिनेट ने इन प्रस्तावों पर लगाई मुहर, सामाजिक सुरक्षा नियमावली-2026 मंजूर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय वृद्धि पर फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री अधिकृत
  • जिला चिकित्सालय पौड़ी में मरीजों को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं
  • पौड़ी जिला चिकित्सालय में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, मरीजों को स्थानीय स्तर पर मिलेगा बेहतर उपचार, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ की समीक्षा बैठक, नए उपकरणों की खरीद और खराब मशीनों को बदलने के दिए निर्देश
  • बाल विवाह के खिलाफ पौड़ी में जागरूकता रैली, बच्चों के सुरक्षित भविष्य का दिया संदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.