posted on : मई 23, 2022 2:55 अपराह्न
भोपाल/देहरादून : एचसीपी मोहम्मद जावेद पुलिस विभाग में जनपद पौड़ी गढ़वाल मे तैनात हैं उन्होंने पुलिस वाटर स्पोर्ट्स टीम में होते हुए. उत्तराखंड राज्य में राज्य की टीम से चयनित होकर उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व किया और 19 से 22 मई 2022 मध्यप्रदेश भोपाल में चली राष्ट्रीय वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता मे जाकर एक स्वर्ण पदक और 2 रजत पदक प्राप्त कर उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया. एचसीपी मोहम्मद जावेद ने पूर्व में भी ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में 01 गोल्ड मेडल और 01 कांस्य पदक हासिल किया है और नेशनल चैंपियनशिप में भी ब्रॉन्ज मेडल भी प्राप्त किया है.



