शुक्रवार, मई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत

शेयर करें !
posted on : मार्च 7, 2026 2:00 पूर्वाह्न

टिहरी : टिहरी झील महोत्सव-2026 के अंतर्गत आज 06 मार्च 2026 को बौराड़ी स्टेडियम, नई टिहरी में आयोजित राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय जनरल के.एम. करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नई टिहरी मोहन सिंह रावत एवं नगर पालिका अध्यक्ष चंबा शोभनी धनोला भी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में विधायक टिहरी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी को अपने खेल में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास, दृढ़ संकल्प और समर्पण की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के लिए ऑक्सीजन अत्यंत आवश्यक है और इसी थीम को ध्यान में रखते हुए टिहरी झील महोत्सव “हिमालयन ओ-2” के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

टूर्नामेंट के पहले मैच में दून सिटी और 14 गढ़वाल राइफल के बीच मुकाबला खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसके बाद मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से किया गया। पेनल्टी शूटआउट में 14 गढ़वाल राइफल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4–3 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।

दूसरा मैच गढ़वाल हीरोज और टिहरी यंग के बीच खेला गया, जिसमें गढ़वाल हीरोज ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 6–0 से शानदार जीत दर्ज की।

वहीं टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में हरियाणा एफसी और आरआरएफसी रुद्रप्रयाग के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष रहा, जिसके बाद मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट के माध्यम से किया गया। पेनल्टी शूटआउट में हरियाणा एफसी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आरआरएफसी रुद्रप्रयाग को 4–2 से पराजित कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच के दौरान सभी टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और खेल भावना का परिचय दिया, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। नॉकआउट आधार पर आयोजित इस टूर्नामेंट में आज हारने वाली तीन टीमों को उनके यात्रा भत्ता (टीए) का भुगतान चेक के माध्यम से किया गया। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के सुचारु संचालन के साथ-साथ प्रतिभागी टीमों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

टिहरी लेक फेस्टिवल के अंतर्गत आयोजित इस फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय दर्शकों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला और बौराड़ी स्टेडियम में खेल प्रेमियों की अच्छी-खासी भीड़ उपस्थित रही।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुंबई में 1,745 करोड़ की कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़
  • कोटद्वार : छात्राओं को दी गई सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता की जानकारी
  • राशनकार्ड सत्यापन अभियान प्रारम्भ, अपात्र धारकों पर होगी कार्रवाई
  • घंटाघर में श्रमिक सम्मान कार्यक्रम, महिला श्रमिकों को सूट और पुरुषों को गमछा भेंट
  • केदारनाथ धाम पहुंचे गौतम अदाणी, बाबा केदार के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
  • वृद्धावस्था पेंशन से लेकर फ्री मोतियाबिंद सर्जरी तक, जानें CM की बड़ी बातें
  • मौसम के दिखे तीखे तेवर, कभी भारी गर्मी फिर अचानक भारी बारिश
  • घर और बाहर दोनों मोर्चों पर सक्रिय महिलाएं, काम का बोझ अब भी तीन गुना, पुरुष केवल इतने मिनट करते हैं काम
  • पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत, जांच में सहयोग की शर्त
  • उत्तराखण्ड का चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल बना मिसाल, हिमाचल प्रदेश के अधिकारी ने किया निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.