शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गैंगवार से जुड़ी सुपारी किलिंग की साजिश नाकाम, हरिद्वार पुलिस ने दो शूटरों को पंजाब से किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : जून 13, 2025 11:39 अपराह्न
  • हरिद्वार में होटल व्यवसायी पर नंदू व मंजीत महल गैंग के बीच रंजिश में की गई थी फायरिंग
  • डीजीपी ने सराहा हरिद्वार पुलिस का काम, फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने के दिए निर्देश
हरिद्वार : थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत खड़खड़ी स्थित सूखी नदी पुल के समीप एक होटल व्यवसायी को अज्ञात बाईक सवारों द्वारा गोली मारे जाने की घटना का हरिद्वार पुलिस द्वारा सफल अनावरण किया गया है। इस संगीन अपराध में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों मानव हंस और गौरव कुमार को हरिद्वार पुलिस ने पंजाब के फगवाड़ा जनपद से गिरफ्तार किया है। घटना में घायल होटल व्यवसायी अरुण पुत्र सत्यवान निवासी सांपला, रोहतक (हरियाणा), उम्र 25 वर्ष को तत्काल उपचार हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 385/25 धारा 109(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
इस जघन्य अपराध के अनावरण हेतु तत्काल संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा उच्च स्तरीय सर्विलांस, मुखबिर तंत्र एवं लगभग 1000 से अधिक CCTV फुटेज के विश्लेषण सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं पंजाब में गहन सुरागरसी की गई। लगातार अभियान के अंतर्गत दिनांक 11 जून 2025 को पुलिस टीम ने पंजाब के फगवाड़ा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी मानव हंस एवं गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि दोनों अभियुक्त नंदू उर्फ कपिल सागवान गैंग के सक्रिय सदस्य हैं तथा घटना गैंगवार की पुरानी रंजिश का परिणाम थी। इस मामले में फरार अभियुक्त हिमांशु सूद, बॉबी एवं शम्मी खान की तलाश भी जारी है।
जांच से यह भी स्पष्ट हुआ कि हत्या की साजिश विदेश में बैठे गैंग लीडर नंदू उर्फ कपिल द्वारा रची गई थी, जिसकी प्रतिद्वंद्वी मंजित महल गैंग से पुरानी दुश्मनी चली आ रही है। घटनास्थल पर हमले के दौरान प्रयुक्त पिस्टल, बाईक व जंग्गी एप्प का उपयोग कर आरोपियों ने पुलिस की निगरानी से बचने का प्रयास किया, जिसे सतर्कता पूर्वक विफल किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों के अतिरिक्त तीन फरार अभियुक्तों हिमांशु सूद, बॉबी एवं शम्मी खान की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध पंजाब में कई गंभीर धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने इस सफल अनावरण में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने व अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश भी SSP हरिद्वार को दिए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • मानव हंस, पुत्र अजय कुमार, निवासी हरगोविंद नगर, थाना सिटी फगवाड़ा, जिला कपूरथला, पंजाब (उम्र 21 वर्ष)
  • गौरव कुमार, पुत्र लक्ष्मी दास, निवासी BDO बहराय, नवांशहर, पंजाब (उम्र 28 वर्ष)
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिवालय संघ चुनाव में महासचिव पद पर विमल जोशी की एंट्री से बढ़ा मुकाबला, कर्मचारियों के मुद्दों को बनाया चुनावी हथियार
  • आकाशवाणी के 90 वर्ष : देहरादून में शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित
  • संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान परंपरा की मूल भाषा – सचिव दीपक गैराला
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील, देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • मुंबई में उत्तराखंड का लघु रूप, कौथिग 2026 के 17वें संस्करण का भव्य आगाज़
  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.