posted on : अगस्त 16, 2020 2:48 अपराह्न
हरिद्वार । संस्कृति फाउण्डेशन हरिद्वार के द्वारा आजादी का उत्सव स्वतन्त्रता दिवस स्टे होम स्टे सेफ के साथ ऑनलाइन मनाया गया। संस्था की निदेशक मानवी शर्मा के अनुसार इस वर्ष घर में रहते हुए यह उत्सव मनाते समय बच्चों में उत्साह व जोश भरा था। बच्चों द्वारा सुन्दर पोस्टर निबन्ध, कविता व नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया गया। चित्रों द्वारा उन शहीदों के बलिदान, योगदान को याद कर प्रदर्शित किया। महामारी कोरोना के चलते इस सेवा कार्य में लगे हो गये शहीदों को भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।





Discussion about this post