गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोरोना टेस्ट करने के लिए लैब स्थापित करने की सारी तैयारियां कर ली हैं पूरी – जिलाधिकारी सी. रविशंकर

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 23, 2020 7:08 अपराह्न

हरिद्वार । जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने आज मेला नियंत्रण भवन(सीसीआर)हरिद्वार में कोविड-19 के सम्बन्ध में एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया। जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने कोविड-19 के टेस्टिंग के सम्बन्ध में पत्रकारों को बताया कि हम पहले 1500 के आसपास टेस्ट कर रहे थे, जबकि हमने 2000 प्रतिदिन टेस्ट करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब हम इधर एक-दो दिन में दो हजार के लक्ष्य से भी अधिक 2100 से लेकर 2300 प्रतिदिन टेस्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में इससे भी अधिक टेस्टिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सेम्पिलिंग प्रतिदिन बढ़ रही है, लेकिन टेस्ट के लिये देहरादून आदि लैबों में भेजने की वजह से उनकी रिपोर्ट आने में विलम्ब हो रहा है। उन्होंने कहा कि आईसीएमआर की स्वीकृति मिलने के पश्चात शीघ्र ही हमारे पास अपनी लैब हो जायेगी तथा लैब स्थापित करने की सारी तैयारियां हमने पूरी कर ली हैं।

जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों-दशहरा आदि का जिक्र करते हुये कहा कि बाजारों में भीड़ बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसे ही मौकों पर निगरानी रखनी बहुत जरूरी है, क्योंकि भीड़भाड़ अधिक होने की वहज से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि विजया दशमी का त्योहार प्रतीकात्मक रूप से मनाया जायेगा। मुख्य आयोजन स्थलों पर भीड़भाड़ कम हो, इसके लिये लोकल चैनलों व फेसबुक लाइव पर प्रसारण करने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन्हीं बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुये हम अपनी रणनीति बना रहे हैं। पिरान कलियर मेले का जिक्र करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि वहां व्यवस्थायें धीरे-धीरे पटरी पर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पिरान कलियर में 27 अक्टूबर के बाद भीड़ बढ़ सकती है, जिस पर हमारी पूरी नजर है।

जगजीतपुर में मेडिकल काॅलेज के सम्बन्ध में पूछने पर जिलाधिकारी ने बताया कि मेडिकल काॅलेज के लिये सारी तैयारियां कर ली गयी हैं। 20 करोड़ रूपये स्वीकृत हो चुके हैं। पैसा मिलने पर शीघ्र से शीघ्र कार्य प्रारम्भ करा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आगामी कुम्भ को देखते हुये जगजीतपुर में ही हम 1000 बेड का कोविड हाॅस्पिटल तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे हमारे पास पर्याप्त व्यवस्थायें हो रही हैं, जिससे तत्पश्चात होटल कोविड केयर सेण्टर के रूप में नहीं रहेगें।

मास्क पहनने के सम्बन्ध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में जिलाधिकारी ने कहा कि मन्दिरों में मास्क पहनने के लिये मन्दिर समितियों से अनुरोध किया गया है। मन्दिरों में बिना मास्क प्रवेश वर्जित है, के बोर्ड लगाये गये हैं, फिर भी अगर कहीं पर उल्लंघन होता हैं, तो कार्रवाई की जायेगी तथा कड़ाई से पालन कराया जायेगा। खनन के सम्बन्ध में पत्रकारों द्वारा पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में जिलाधिकारी ने कहा कि खनन सत्र शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत पट्टों के अनुसार ही केवल वैध खनन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। पत्रकार वार्ता में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. झा भी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान, धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन, नेत्रदान से रोशन होगी जिंदगी, नेत्रदाताओं के परिवारों को मिला सम्मान
  • उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जारी की 10 पीसीएस समेत 67 पदों के लिये विज्ञप्ति
  • यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
  • इंटरसेप्टर व स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर
  • पौड़ी गढ़वाल : पशुपालन योजनाओं से 1726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा
  • मायके से ससुराल क्षेत्र में पहुंची बधाण की नंदा डोली
  • ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; एक्सपायरी डेट के 150 किलो रसगुल्ले मिले, मौके पर कराए नष्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.