रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनपद में है किसानो के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध – वीके यादव, मुख्य कृषि अधिकारी

शेयर करें !
posted on : जुलाई 27, 2020 7:29 अपराह्न

हरिद्वार । मुख्य कृषि अधिकारी हरिद्वार विकेश कुमार यादव ने जिले में किसानों के लिए आवश्यक यूरिया खाद के सम्बध में जानकारी देते हुए बताया कि ज्वालापुर रेल लाईन निर्माण का कार्य होने के कारण रैक प्वाइन्ट हेतु आरक्षित पटरी पर यूरिया रैक नही उतरने से जनपद मे यूरिया की कमी हो गयी थी. जिस कारण यूरिया उर्वरक की नकद बिक्री पर रोक लगाते हुये मात्र सहकारी समितियो के माध्यम से प्रति समिति के सदस्य कृषको को 05 यूरिया बैग ऋण पर ही उपलब्ध कराये के निर्देश दिये गये थे, लेकिन वर्तमान में रैक उतारने की वैकल्पिक व्यवस्था किये जाने तथा कृभको को रैक प्राप्त हो जाने के उपरान्त जनपद मे आवश्यकता अनुसार पर्याप्त यूरिया उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अब खाद का अभाव भी नहीं है।

मुख्य कृषि अधिकारी हरिद्वार विकेश कुमार यादव ने बताया कि जनपद हरिद्वार में 23 जुलाई को 2600 मीट्रिक टन कृभको यूरिया आया है और 25 जुलाई को इफ्को का भी 2600 मीट्रिक टन यूरिया जनपद में आ गया इसके बाद जिले में यूरिया की कमी नही रही है और जल्द ही जनपद में और यूरिया आएगा. जनपद में किसानो के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है. कृभको यूरिया निजी विक्रेताओ के द्वारा बेचा जाता है जबकि इफ्को का सहकारी समिति एवं गन्ना समिति के मध्यम से किसानो को बेचा जाता है.

मुख्यकृषि अधिकारी वीके यादव ने बताया कि यूरिया का एमआरपी 266.50 रूपये है इससे अधिक मूल्य पर कोई विक्रेता यूरिया बेचता पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी. मुख्य कृषि अधिकारी ने कहा कि एमआरपी से अधिक मूल्य पर कोई विक्रेता यूरिया बेचता है तो किसान उसकी शिकायत कृषि अधिकारी और उपजिलाधिकारी को कर सकते है.

इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी हरिद्वार ने यूरिया बिक्री किये जाने के लिए लगाये गये पूर्व प्रतिबन्धों को निरस्त करते हुये जिला सहायक निबन्धक सहकारी समितियों व सहायक गन्ना आयुक्त को निर्देशित किया है कि यूरिया उर्वरक की बिक्री नकद भी की जाये तथा यह सुनिश्चित किया जाये कि यूरिया उर्वरक का किसी प्रकार का दुरूपयोग एवं जमाखोरी न होने पाये।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण
  • ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला, पांडुकेश्वर और रविग्राम में समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर 21 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान
  • देहरादून में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए DM सविन बंसल के सख्त निर्देश, नजर रखेंगे 30 अधिकारी 
  • भराड़ीसैंण में बजट सत्र निपटा, फिजाओं में पसरा सन्नाटा
  • गैस सिलेंडर पाने को मारामारी, लाइन में घंटो खड़े रह रहे लोग
  • गैस संकट की अफवाह से फिर दिखीं लंबी कतारें, लोगों को याद आए पुराने दिन
  • चारधाम यात्रा से पूर्व पार्किंग स्थल होंगे सुचारू – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • रसोई गैस संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गटर गैस से चाय-पकोड़े बनाकर जताया विरोध
  • डॉ. पूजा गौड़ को एक और सम्मान, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से ‘प्रगतिशील कृषक सम्मान’ से नवाजा
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कल्जीखाल में बालिका जन्मोत्सव आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.