शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिले के 53 गांवों को आदर्श गांवों के रूप में कर रहे है विकसित – जिलाधिकारी सी. रविशंकर

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 29, 2020 12:13 पूर्वाह्न

हरिद्वार । जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने आज मेला नियंत्रण भवन(सीसीआर) हरिद्वार में कोविड-19 के सम्बन्ध में एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया। जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने कोविड-19 के टेस्टिंग के सम्बन्ध में पत्रकारों को बताया कि हमने टेस्टिंग के लिये 2000 का लक्ष्य रखा था, लेकिन इधर हम इस लक्ष्य को पार करते हुये 3000 हजार के आसपास टेस्ट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में जल्द ही टेस्टिंग लैब काम करना शुरू कर देगी। आईसीएमआर ने कुछ गाइडलाइन दी है, उसी के अनुसार कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि हमारी सेम्पिलिंग प्रतिदिन बढ़ रही है ।

जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने प्रेसवार्ता में गंगा की चर्चा करते हुये कहा कि गंगा की पवित्रता बनाये रखने के लिये महीने में दो बैठकें आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि हमारी योजना है कि कुछ गंगा घाटों को संस्थायें गोद लें ताकि इन घाटों का सौन्दर्यीकरण के साथ ही इनका रखरखाव भी हो सके। इसके लिये हमने कुछ शुल्क भी रखा है, जो दो लाख के आसपास हो सकता है। इन घाटों कों हम एजेंसी/संस्थाओं को तीन साल के लिये जो इच्छुक होंगे उन्हें आवंटित करेंगे। तीन वर्ष तक उस घाट पर सम्बन्धित का सूचना पट्ट निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार स्थापित होगा। उन्होंने बताया कि इन घाटों के लिये बहुपयोगी कार्मिक तैनात होंगे, जिन्हें चालान काटने का भी अधिकार हो सकता है और इन घाटों की पूरी देखभाव व रखवाली यही बहुपयोगी कार्मिक करेंगे। इन्हें बारह हजार तक का वेतन दिया जा सकता है।

जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने प्रेसवार्ता में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की भी चर्चा करते हुये कहा कि हम 53 गांवों को आदर्श गांवों के रूप में विकसित कर रहे हैं, जिनमें चिकित्सा सुविधा, बिजली, पानी, इण्टरनेट, आंगनबाड़ी केन्द्र, ऑल वेदर रोड, एम्बुलेंस, आदि की सुविधायें मौजूद रहेंगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल बीस गांव आदर्श गांव बनने की ओर अग्रसर हैं।

जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने प्रेसवार्ता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLRC)-लीड बैंक की चर्चा करते हुये बताया कि जिन बैंकों का प्रदर्शन अच्छा होगा उन्हें प्रोत्साहित किया जायेगा तथा जिनका प्रदर्शन अच्छा नहीं होगा, उनकी जिम्मेदारी तय की जायेगी। इस ओर हमने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है, जिसके तहत कुछ बैंकों की 90 प्रतिशत धनराशि जमा हो जायेगी।

जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने पत्रकारों को बताया कि जिला प्रशासन की ओर से शहर के मुख्य रूप से- नगर निगम काम्पलेक्स, नेहरू स्टेडियम, ऋषिकुल मैदान, भूपतवाला, बी0एच0ई0एल0 के सेक्टर-04 क्षेत्रों में एक से 14 नवम्बर तक कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुये आत्मनिर्भर मेला आयोजित करने की योजना है। उन्होंने बताया कि इस मेले में केवल स्वदेशी सामान की ही बिक्री होगी, विदेशों से आयातित कोई भी सामान इसमें नहीं बिकेगा। इस मेले के लिये जो भी स्टाॅल बनाये जायेंगे, वे निःशुल्क आवंटित किये जायेंगे। इसके लिये किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। इन मेलों के स्टालों में विभिन्न स्वदेशी वस्तुओं के साथ ही स्वदेशी पटाखों के स्टाल लगाने की भी अनुमति रहेगी। उन्होंने कहा कि इस मेले के आयोजन का हमारा मुख्य उद्देश्य निचले तबके की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है तथा उनके कारोबार को आगे बढ़ाने के लिये सहारा देना है ताकि वे स्वयं आत्मनिर्भर बनने के साथ ही जिला, प्रदेश व देश के विकास में अपना योगदान दे सकें।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हैदराबाद में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ में उत्तराखंड की फिल्म नीति से प्रभावित हुए दक्षिण के निर्माता, फिल्म नीति और प्राकृतिक लोकेशन की सराहना, कई प्रोडक्शन हाउस ने दिखाई शूटिंग में रुचि
  • एआई से आसान होगी पढ़ाई, शिक्षक अपनाएं आधुनिक तकनीक – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की दूरदृष्टि और संघर्षों से आज की पीढ़ी ले प्रेरणा – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण
  • ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी – स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
  • पत्रकारिता और जनसरोकारों के लिए समर्पित अवधेश नौटियाल को “उत्तराखण्ड के स्तम्भ” सम्मान
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा “कॉलेज के टशनबाज” का जोश; फन, मस्ती और हुनरबाजी से सजी शाम में छात्र-छात्राओं ने जमकर लिया आनंद
  • पुलिया बहने से जैसाल गांव का संपर्क मार्ग ठप
  • आईटीआई प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ें – डीएम गौरव कुमार
  • पंत की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • पुराने नक्शों से तय होगी वन भूमि, खंगाले दस्तावेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.