बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हल्द्वानी : सैनिकों के बच्चों के लिए बनेगा हाईटेक हॉस्टल, मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : जनवरी 26, 2026 2:21 पूर्वाह्न

हल्द्वानी : प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हल्द्वानी का दौरा कर सैनिक परिवारों के बच्चों के लिए एक बड़ी सौगात की नींव रखी. रामपुर रोड स्थित गन्ना सेंटर के पास प्रस्तावित 150 कमरों के आधुनिक छात्रावास के लिए चयनित 0.7 हेक्टेयर भूमि का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जमीन से जुड़ी सभी बाधाओं को एक सप्ताह के भीतर दूर किया जाए. यह छात्रावास न केवल आवासीय सुविधा देगा, बल्कि सैन्य परिवारों के बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए एक आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर की भूमिका भी निभाएगा.

भूमि विवाद सुलझाने के लिए एक सप्ताह की डेडलाइन

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. उन्होंने भूमि हस्तांतरण और अन्य औपचारिकताओं में हो रही देरी पर कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सभी तकनीकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए. मंत्री ने स्पष्ट किया कि सैनिकों के कल्याण से जुड़ी परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

संशोधित DPR और आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर का प्लान

मंत्री जोशी ने कार्यदाई संस्था ‘मंडी परिषद’ के अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्रावास निर्माण के लिए जल्द से जल्द संशोधित DPR तैयार की जाए. खास बात यह है कि इस परिसर में केवल रहने की व्यवस्था ही नहीं होगी, बल्कि मंत्री ने अधिकारियों को हॉस्टल के साथ-साथ एक आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं और कौशल विकास के लिए तैयार किया जा सके.

मुख्यमंत्री धामी करेंगे शिलान्यास

मीडिया से रूबरू होते हुए गणेश जोशी ने कहा, ‘हल्द्वानी में इस आधुनिक छात्रावास के निर्माण से हमारे वीर सैनिकों के बच्चों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण वातावरण मिलेगा.’ उन्होंने विश्वास जताया कि सभी विभागीय प्रक्रियाएं पूरी होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा.

स्थानीय लोगों की सुनी समस्याएं

निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने वहां मौजूद स्थानीय नागरिकों से भी मुलाकात की और उनकी जनसमस्याएं सुनीं. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए.

मौके पर मौजूद रहे ये अधिकारी

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एडीएम विवेक, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रिटायर्ड कर्नल रमेश, डीएफओ ओपी तिवारी सहित सैनिक कल्याण विभाग के कई आला अधिकारी मौजूद रहे.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को कई सड़क परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: आज और कल भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट,  24×7 अलर्ट रहने के निर्देश 
  • अंकिता ध्यानी ने रचा इतिहास, स्वर्ण जीतकर एशियन गेम्स 2026 का टिकट किया पक्का
  • उत्तराखण्ड फिल्म नीति 2024 का लाभ शुरू, FTII से पढ़े तीन युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
  • उत्तराखण्ड के सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र ने कई अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • हरिद्वार के कलियर में कॉस्मेटिक की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, STF की बड़ी कार्रवाई, जनरल स्टोर संचालक गिरफ्तार
  • यात्रा मार्गों के संवेदनशील स्थलों पर हों स्थायी सुरक्षा कार्य : आयुक्त
  • आपदा मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने परखी विभागों की तैयारी
  • केतन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.