posted on : जून 5, 2022 5:50 अपराह्न
हरिद्वार : सप्त ऋषि परमार्थ घाट में डूबा गुजरात का युवक, SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद। कल 04 जून 2022 को रात्रि में SDRF टीम को पुलिस चौकी सप्त ऋषि द्वारा बताया कि एक व्यक्ति सप्त ऋषि परमार्थ घाट पर स्नान करने के दौरान डूब गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF पोस्ट ढालवाला से डीप डाइविंग टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि 20 लोगो का दल हरिद्वार घूमने के लिए आया था। जिसमे से एक युवक सप्त ऋषि परमार्थ घाट पर स्नान करने चला गया। घाट पर गंगा नदी के पानी की गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण उक्त युवक गहरे पानी में डूब गया।
SDRF टीम द्वारा उक्त युवक की सर्चिंग हेतु सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया परंतु गहन सर्चिंग के उपरांत लापता युवक का कोई सुराग नही मिल पाया। आज 05 जून 2022 को SDRF पोस्ट ढालवाला से डीप डाइविंग टीम पुनः घटनास्थल पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सर्चिंग के दौरान SDRF टीम के कुशल डीप डाइवर अनूप सिंह को पानी की गहराई में भेजा गया। गहन सर्चिंग के उपरांत 15 फीट की गहराई से उक्त युवक नाम कलपेश पुत्र श्री नरसी भाई उम्र 20 वर्ष निवासी लखिया बीरा भुज गुजरात के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। SDRF डीप डाइविंग टीम में आरक्षी जितेंद्र रावत, मातबर सिंह, अनिल कोठियाल, रमेश भट्ट व अनूप रावत शामिल रहे।


