गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

शेयर करें !
posted on : जनवरी 26, 2025 12:21 पूर्वाह्न
  • राज्यपाल ने निर्वाचन के आधिकारिक शुभंकर का किया विमोचन, विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित
  • प्रीतम भरतवाण, पाँडवाज, बसंती बिष्ट ने दी भव्य रंगारंग प्रस्तुति
देहरादून। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रेसकोर्स बन्नू स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने विभिन्न जनपदों द्वारा अलग-अलग थीम पर तैयार किए गए स्टॉल्स का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने राज्य में निबंध, स्लोगन, पेंटिंग, क्विज एवं रील प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रणाम पत्र एवं नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के कैलेंडर, टी-शर्ट शुभंकर “सरूली-सुम्याल” का भी विमोचन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सभी को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि देश की प्रगति के लिए सुदृढ़ लोकतंत्र आवश्यक है और लोकतंत्र की सुदृढ़ता का आधार मतदाता है। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने विवेक के आधार पर निर्भीकता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की सुदृढ़ता में अपना अमूल्य सक्रिय योगदान दें।
राज्यपाल ने कहा कि मतदान करना, अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी है। मतदान करके लोग निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी करते है। मतदान से देश का लोकतंत्र और अधिक शक्ति सम्पन्न होता है। राज्यपाल ने निर्वाचन विभाग उत्तराखंड के प्रयासों  की सराहना करते हुए कहा की उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों ने भी अपनी पहुंच सुनिश्चित की है। उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड में सभी चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रहे हैं, जिसने देश के सामने उत्कृष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है।  राज्यपाल ने सभी लोगों विशेषकर युवा मतदाताओं सभी निर्वाचनों बढ़चढ़  प्रतिभाग अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध किया। राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता तभी होगी जब सभी लोग मतदान करेंगे।
इस अवसर पर सचिव निर्वाचन दिलीप जवलकर ने निर्वाचन विभाग की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की ओर से डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पद्मश्री माधुरी बड़थवाल, पद्मश्री डॉ कल्याण रावत उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में डॉ प्रीतम भरतवाण, पाँडवाज, डॉ बसंती बिष्ट ने भव्य रंगारंग प्रस्तुति दी। 

लोकसभा चुनावों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक सम्मानित

समान्य निर्वाचन वर्ष 2024 में उत्कृष्ट कार्य हेतु अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, नगर आयुक्त  नमामि बंसल,सीडीओ टिहरी अभिषेक त्रिपाठी,सीडीओ आकांशा वर्मा, युक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, निदेशक एनआईसी मनीष जुगरान, डीएसपी प्रशांत कुमार, पुलिस कांस्टेबल नितिन रावत, कमल किशोर जसोला एएसआई, सुरेश स्नेही को पुरस्कृत किया गया । 

विभिन्न प्रतियोगताओं में 15 सम्मानित

  • निबंध प्रतियोगिता में वेदांग जोशी (नैनीताल) प्रथम, गुंजन कांडपाल (बागेश्वर) ने दूसरा, सुनिधि सोराडी (यू एस नगर ) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • पेंटिंग प्रतियोगिता में सार्थक कुमार (नैनीताल) प्रथम , आसना आनंद (हरिद्वार) ने दूसरा, भव्य बुढ़ानी (नैनीताल) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • स्लोगन प्रतियोगिता में साक्षी गोस्वामी (नैनीताल) प्रथम, दीपिका सक्सेना (हरिद्वार) द्वितीय, सौम्या पंत (हरिद्वार) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।
  • रील प्रतियोगिता में हर्षित जोशी (नैनीताल) प्रथम, हर्षिता कांडपाल (नैनीताल) द्वितीय, ख़ुशी नौटियाल (उत्तरकाशी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  • क्विज़ प्रतियोगिता में रश्मि थपलियाल ( देहरादून) प्रथम, रितेश गौड़ (हरिद्वार) द्वितीय, सुदर्शन सौराडी (यू एस नगर) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
  • उत्तराखण्ड में पहली बार फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 15 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
  • किसान आयोग उपाध्यक्ष ने 20 हजार लीटर क्षमता वाली दुग्धशाला का किया निरीक्षण
  • एक्टिंग की चमक छोड़ी, पकड़ी राधा नाम की ओट: टीवी एक्ट्रेस एना जयसिंघानी अब वृंदावन में बनीं साध्वी
  • योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर विशेषज्ञों ने खोले ज्ञान के नए आयाम, भारतीय चिकित्सा परिषद की कार्यशाला में विद्यार्थियों को कराया आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास
  • NEP 2020 पर दो कुलपतियों ने रखी उच्च शिक्षा की तस्वीर, प्रो. एस.पी. बंसल और प्रो. ए.के. महाजन ने शैक्षणिक नेतृत्व, सुशासन व संस्थागत विकास पर दिए व्याख्यान
  • ‘शोध की आधारभूत अवधारणाएं’ समझने से मजबूत होगी अनुसंधान की नींव – कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
  • उत्तराखंड में फिल्म संस्कृति को नई पहचान, पहली बार फिल्म पुरस्कारों का आयोजन, फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
  • नंदा से मिले धर्मभाई लाटू, छलछला उठीं आंखें
  • ग्रामीणों ने सड़क खोदी तो खुली सरकार के विकास की पोल – भाकपा माले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.