शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यूसीसी दिवस का भव्य उत्सव : देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, मुख्यमंत्री धामी करेंगे शिरकत; गृह  सचिव, आईजी व डीएम ने कार्यक्रम स्थल पहुंच कर तैयारियों का लिया जायजा

शेयर करें !
posted on : जनवरी 26, 2026 3:06 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की वर्षगांठ के अवसर पर 27 जनवरी 2026 को ‘समान नागरिक संहिता दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम), नीबूंवाला, देहरादून में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे।

यूसीसी दिवस की तैयारियों के संबंध में सोमवार को गृह सचिव शैलेश बगौली, आईजी निवेदिता कुकरेती एवं जिलाधिकारी सविन बंसल ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं।

इस अवसर पर गृह सचिव ने कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। यह राज्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिससे सामाजिक समानता, न्याय एवं सुशासन को सुदृढ़ आधार मिला है। यूसीसी के लागू होने से सभी नागरिकों के लिए समान कानून सुनिश्चित हुआ है तथा राज्य में एकरूपता एवं पारदर्शिता को बढ़ावा मिला है। निरीक्षण के दौरान गृह सचिव, आईजी एवं जिलाधिकारी ने मुख्य मंच, सभागार, साउंड सिस्टम, बैठक व्यवस्था, सूक्ष्म जलपान, पेयजल, विद्युत, परिवहन, पार्किंग एवं सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर सचिव गृह एवं कारगार तृप्ती भट्ट, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, डीडीओ सुनील कुमार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े नोडल अधिकारी मौजूद थे।

समान नागरिक संहिता दिवस पर 27 जनवरी को पूर्वाह्न 11ः00 बजे नीबूंवाला ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बार काउंसिल, स्थानीय बार एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारी एवं विभिन्न विश्वविद्यालयों में विधि (कानून) की शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र एवं अन्य गणमान्य भी प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ विद्यालयों में आयोजित वाद-विवाद, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को अधिक रोचक एवं सहभागितापूर्ण बनाने के उद्देश्य से ऑन-द-स्पॉट क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

 

1 of 5
- +

1.

2.

3.

4.

5.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मंडल मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान घायल
  • बलूनी पब्लिक स्कूल ने 100% परिणाम के साथ रचा नया कीर्तिमान
  • युवक ने लगाई अलकनंदा में छलांग, मौत
  • चमोली : डीएम गौरव कुमार के सख्त निर्देश, स्वजल और रीप योजनाएं समय पर हों पूरी
  • सामाजिक संगठन ने किया अच्छी चिकित्सकीय सेवा पर डाक्टर व सहकर्मी को सम्मानित
  • लोक भवन में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास, एक ही परिसर में मिलेंगी समेकित सुविधाएं
  • मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण
  • मुख्य सचिव ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण का किया स्थलीय निरीक्षण
  • एआई और टेक्नोलॉजी से जुड़े आयोजन राज्य को देंगे नई दिशा : सीएम धामी
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.