posted on : फ़रवरी 26, 2022 4:01 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय शिक्षक संघ ने राजस्थान सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाली को एक सराहनीय कदम बताया है जिसका शिक्षक संघ स्वागत करता है । संघ ने शासन से राजस्थान की तर्ज पर उत्तराखंड में भी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिये जाने की मांग की है। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष जयदीप रावत एवं मंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि राजस्थान सरकार ने 1 अक्तूबर 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करने के साथ ही बजट में वित्तीय प्रावधान भी कर दिया हैं ।इसी तरह उत्तराखंड में भी 1 अक्तूबर 2004 के बाद नियुक्त शिक्षक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाना चाहिए ताकि रिटायरमेंट के बाद उन्हें सम्मानजनक पेंशन का लाभ मिल सके। बताया कि नई पेंशन योजना बाजार के जोखिम में आधारित है और इससे कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है।



