posted on : सितम्बर 16, 2022 4:48 अपराह्न
कोटद्वार। श्री बदरी केदार रामलीला कमेटी की ओर से लालपुर में आयोजित रामलीला का समापन हो गया है। कमेटी के अध्यक्ष लोकेश थपलियाल ने बताया कि रामलीला के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मंडी समिति अध्यक्ष सुमन कोटनाला, विहिप जिलाध्यक्ष दीपक गौड़, पार्षद गीता नेगी और पार्षद लीला कर्णवाल सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने शिरकत की और कमेटी को अपना सहयोग दिया। साथ ही क्षेत्र के लोगों ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। बताया कि रामलीला के अंतिम दिन लोग बारिश के बाद भी रामलीला देखने पहुंचे और भगवान राम के राजतिलक के बाद उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


