शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने की समीक्षा, दिए दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : मार्च 15, 2021 5:34 अपराह्न
  • 31 मार्च तक हर हाल में पूरे कराएं सड़क, बिजली, पानी संबंधित कार्य – आयुक्त गढ़वाल
  • बैरागी अखाड़ों को जमीन आवंटित कर सुनिश्चित कराएं मूलभूत सुविधाएं

हरिद्वार । गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन सोमवार को कुंभ की व्यवस्थाओं की समीक्षा करने मेला नियंत्रण भवन पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने मेला नियंत्रण भवन में बैठक कर कुम्भ के कार्यो की समीक्षा की। मेलाधिकारी दीपक रावत, जिलाधिकारी सी. रविशंकर व अन्य अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली।

गढ़वाल मंडल आयुक्त ने सेक्टर वार मजिस्ट्रेटों की तैनाती, बिजली, पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से नियोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, अवस्थापना विकास, आंतरिक सड़कों के निर्माण, साफ सफाई और सुरक्षा पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सेक्टरवार, पानी, बिजली इत्यादि व्यवस्था के लिए जिला स्तरीय अधिकारी लगाए जाएं और सेक्टर मजिस्ट्रेट इसका पर्यवेक्षण करें।

आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन ने कुंभ में भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, सड़क, बिजली, पानी के कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में अखाड़ों विशेषकर बैरागी अखाड़ों के लिए जमीन आवंटन और उसमें मूलभूत सुविधाओं को देना हमारी प्राथमिकता है। समय कम है इसलिए सभी कार्य सुनियोजित तरीके से 31 मार्च तक हर हाल में अवश्य पूरा कर लिया जाए। आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य भीड़ की वजह से रात में ही संभव है, इन सभी बिंदुओं को देखते हुए सभी कार्य पूर्ण कराए जाएं।

बैठक में गढ़वाल मंडलायुक्त ने यह भी निर्देश दिये कि आश्रम, अखाडों, सन्त-महात्माओं के निरन्तर सम्पर्क में रहे । मेला से सबंधित अधिकारी ही स्थानीय स्तर पर इनकी समस्याओं का समाधान कर लें। उनके फोन उठाकर उत्तर अवश्य दें। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभाग आश्रम अखाड़ों से लाइजनिंग, सम्पर्क के लिये अधिकारी तैनात कर लें। बैठक में अपर मेलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, हरबीर सिंह, उप मेला अधिकारी अंशुल सिंह (आईएएस), किशन सिंह नेगी, दयानंद सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, नगर आयुक्त जय भारत सिंह, वित्त नियंत्रक वीरेंद्र कुमार के अलावा अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी रुड़की प्रवीण कुमार तथा पेयजल निगम, जल संस्थान, विद्युत और लोक निर्माण विभाग के अभियंतागण भी मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरजी कर कांड में बड़ी कार्रवाई, तीन वरिष्ठ IPS अधिकारी निलंबित
  • सोशल मीडिया की अफवाहों में न आएं श्रमिक, केंद्र सरकार ने न्यूनतम वेतन नहीं बढ़ाया – उप श्रमायुक्त विपिन कुमार
  • झबरेड़ा में तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो युवकों की जान; चालक फरार
  • उत्तराखंड : अगले कुछ दिनों तक बदलेगा मौसम, बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार
  • मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
  • उत्तराखंड में हरियाणा की युवती से बंधक बनाकर दुष्कर्म, महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • NEET UG री-एग्जाम 21 जून को, दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं
  • पौड़ी गढ़वाल : वित्तीय साक्षरता शिविर में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं व डिजिटल सुरक्षा पर किया जागरुक
  • बड़ी खबर : बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, देशभर में महंगा हुआ ईंधन
  • स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे करें लक्ष्य – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.