शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गढ़वाल आयुक्त एवं आपदा प्रबंधन सचिव ने की ज्योतिर्मठ की समस्याओं को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से वार्ता, नगर की समस्याओं का जल्द निराकरण करने के लिए किया आश्वस्त

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 8, 2024 6:39 अपराह्न

ज्योतिर्मठ (चमोली)। गढवाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय और आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने मंगलवार को ज्योर्तिमठ पहुंचकर ज्योतिर्मठ मूल निवासी स्वाभिमान संगठन एवं ज्योतिर्मठ बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर की समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा।

गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि ज्योतिर्मठ को सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कार्य कर रही है। ज्योतिर्मठ में आपदा पुर्नवास कार्यालय स्थापित करने की मांग पर गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर आपदा पुर्नवास कार्यालय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही आपदा पुर्नवास कार्यालय में एक तहसीलदार, एक रजिस्ट्रार कानूनगो तथा दो अभियन्ताओं की तैनाती करने के आदेश दिए।

गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि ज्योतिर्मठ सीवरेज, ड्रेनेज, नाली सुधारीकरण और प्रोटेक्शन कार्यो के लिए डीपीआर बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। और आईआईटी रुड़की से परीक्षण करने के बाद डीपीआर इसी महीने भारत सरकार को भेजी जाएगी। विष्णु प्रयाग में अलकनंदा और धौलीगंगा के तटों पर टो-प्रोटेक्शन के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों के विस्थापन के लिए बमोथ, गौचर भूमि चिह्नित की गयी थी, लेकिन  विस्थापितों की ओर से वहां विस्थापित होने को लेकर असहमति जताई गयी। उन्होंने कहा कि जो लोग ज्योतिर्मठ में सुरक्षित स्थानों पर अपनी भूमि पर मकान बनाना चाहते हैं उस पर कोई आपत्ति नहीं है।

उन्होंने कहा कि ज्योतिर्मठ के आस पास ही प्रभावितों के विस्थापन के लिए सुरक्षित भूमि तलाशी जा रही है। उन्होंने एसडीएम ज्योतिर्मठ को निर्देश दिए कि औली के पास फल संरक्षण की 500 नाली भूमि का भूगर्भीय सर्वेक्षण कराके प्रभावितों के विस्थापन की योजना की तैयारी की जाए। और सुरक्षित स्थान पर भूमि चयनित करें और उसका प्रस्ताव दें।

आपदा सचिव ने कहा कि मानव जीवन की सुरक्षा सरकार के लिए सर्वोपरि है। ज्योतिर्मठ को शत प्रतिशत सुरक्षित बनाने के लिए पुनर्निर्माण कार्यो की डीपीआर तैयार हो चुकी है। सीवरेज, ड्रेनेज तथा नाली निर्माण कार्य पूरे होने पर ज्योतिर्मठ पूर्णतया सुरक्षित बनाया जाएगा। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि मूल निवास स्वाभिमान संगठन की ओर से रखी गयी समस्या के निराकरण के लिए रविग्राम में एसटीपी का कार्य शुरू कर दिया गया है। लिकेज, सीवरेज और पेयजल ट्रीटमेंट के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। विष्णुप्रयाग से ऐरा पुल तक अलकनंदा और धौलीगंगा के किनारे सुरक्षा कार्य की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी संदीप तिवारी, एसडीएम चन्द्रशेखर वशिष्ठ, डीडीएमओ नन्द किशोर जोशी सहित मूल निवासी स्वाभिमान संगठन के सचिव समीर डिमरी, ज्योतिर्मठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती, कमल रतूडी, संजय उनियाल तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भण्डारी आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
  • झबरेड़ा पुलिस ने 52 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ देवेंद्र को किया गिरफ्तार
  • गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर में कंपनियों ने लिए साक्षात्कार, रोजगार के साथ कौशल विकास के अवसरों से भी जुड़े युवा
  • सीएम धामी का बड़ा फैसला : उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000
  • जनगणना के लिए चमोली में 33 फील्ड ट्रेनर तैयार, एक दिसंबर से शुरू होगा गणना कार्य
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.