शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करें, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं – डीएम मयूर दीक्षित

शेयर करें !
posted on : जुलाई 26, 2025 8:44 अपराह्न
  • रिक्त पदों के सापेक्ष पात्र कार्मिकों का शीघ्रता से किया जाये प्रमोशन – डीएम मयूर दीक्षित
  • सरकारी भूमि पर न हो अतिक्रमण – डीएम मयूर दीक्षित
  • अतिक्रमण के विरूद्ध हो प्रभावी कार्यवाही – डीएम
हरिद्वार :  सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को दिये। 

सरकारी भूमि हो प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमण मुक्त।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने एवं अतिक्रमणमुक्त रखने हेतु प्रभावी ढंग से कार्य करना सुनिश्चित करें तथा ले-आउट तैयार करने के लिए ड्रोन की आवश्यकता पड़ने पर ड्रोन का भी उपयोग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सरकार में निहित की जाने वाली भूमि पर तारबाड़ एवं साइनेज अवश्य लगाये जायें। उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने हेतु सभी उप जिलाधिकारियों को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शीघ्रता से बैठक करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण में किसी भी कार्मिक की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जायेगी। 

प्रमोशन के पद शीघ्रता से भरे जायें।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में प्रमोशन के रिक्त पदों को भरने के लिए जिला स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही समयबद्धता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि पात्र कार्मिकों के प्रमोशन में अनावश्यक विलम्ब न हो। 

न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों में हो प्रभावी पैरवी। 

जिलाधिकारी ने सभी डीजीसी एवं शासकीय अधिवक्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि माननीय न्यायालयों में लम्बित वादों के प्रभावी ढंग से पैरवी की जाये तथा काउण्टर समयबद्धता से दाखिल किये जायें। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को श्रेणीवार कोर्ट कैस की सूची तैयार रखने तथा आगामी बैठक में कोर्ट सूची सहित बैठक में प्रतिभाग करने के निर्देश दिये। 

अवैध खनन एवं भण्डारण के विरूद्ध हो सख्ती से कार्यवाही।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने जनपद में अवैध खनन एवं भण्डारण लगातार कार्यवाही करने के निर्देश जिला खनन अधिकारी तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिये। 

ई-ऑफिस के माध्यम से पत्राचार किया जाये।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि अभिलेखों के डिजिटलीकरण, कार्यालयीय प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुरक्षित एवं संरक्षित डेटा व प्रक्रिया में तेजी हेतु जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस के माध्यम से पत्रावलियों का संचरण किया जाये तथा बहुत अधिक आवश्यकता एवं आपातकालीन स्थिति में ही ऑफ लाइन मॉड में फाइल भेजी जायें। 
जिलाधिकारी ने राजस्व तथा फौजदारी वादो, विविध देयों की वसूली, लम्बित पेंशन प्रकरण, वाहन दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रीयल जांच, सेवा का अधिकार, सूचना का अधिकार, यूसीसी पंजीकरण, सीएम हैल्पलाइन सहित 21 बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपेन्द्र चौधरी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन फिंचाराम चौहान, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, जितेन्द्र कुमार, एसएलओ एवं उप मेलाधिकारी कुम्भ दयानन्द सरस्वती, जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिवालय संघ चुनाव में महासचिव पद पर विमल जोशी की एंट्री से बढ़ा मुकाबला, कर्मचारियों के मुद्दों को बनाया चुनावी हथियार
  • आकाशवाणी के 90 वर्ष : देहरादून में शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित
  • संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान परंपरा की मूल भाषा – सचिव दीपक गैराला
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील, देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • मुंबई में उत्तराखंड का लघु रूप, कौथिग 2026 के 17वें संस्करण का भव्य आगाज़
  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.