शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चार साल बेमिसाल : रायपुर ब्लाक मुख्यालय में बहुउदेशीय शिविर का आयोजन, विधायक उमेश शर्मा की अध्यक्षता में जनसमस्याओं का समाधान, 257 लाभार्थी लाभान्वित

शेयर करें !
posted on : मार्च 25, 2026 4:28 अपराह्न
  • विकास के नए आयाम स्थापित कर रही राज्य सरकार, अंतिम पंक्ति तक लाभ पहुंचाना प्राथमिकता-विधायक

देहरादून : जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल‘ कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को रायपुर ब्लाक मुख्यालय में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया। शिविर में रायपुर विधायक उमेश शर्मा (काऊ) की अध्यक्षता में ब्लाक प्रमुख सरोजनी जवाड़ी तथा उप जिलाधिकारी (सदर) हरिगिर ने जन समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से 257 लाभार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया गया।

विधायक उमेश शर्मा (काऊ) ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिसके लिए इस प्रकार के शिविर प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।

 शिविर में लोगों ने 11 समस्याएं प्रस्तुत की गई, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। ननूरखेड़ा निवासी आकाश सिंह ने अवगत कराया कि उनके निजी भवन से सटा हुआ विद्युत पोल होने के कारण वे भवन पर दूसरी मंजिल का निर्माण नहीं करा पा रहे हैं। इस पर संबंधित विद्युत पोल को अन्यत्र स्थानांतरित करने हेतु विद्युत विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

डिफेंस कॉलोनी, वार्ड-58 में कुछ स्थानों पर पेड़ों के कारण यातायात बाधित होने की शिकायत पर प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) को जांच के निर्देश दिए गए। वहीं, मोहकमपुर के माजरी माफी क्षेत्र में नालियों को भूमिगत किए जाने के दौरान सिंचाई विभाग द्वारा कुछ स्थानों पर चौंबर खुले छोड़ दिए जाने से दुर्घटना की आशंका व्यक्त की गई। इस पर विभाग को शेष कार्य तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

निर्माणाधीन सुखाखोली-सरोजना मोटर मार्ग पर रोड कटिंग के दौरान कुछ स्थानों पर पेड़ों के असंतुलित होकर लटकने की सूचना पर वन विभाग को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त, माजरी माफी में पेयजल लाइन में रिसाव की शिकायत पर जल संस्थान को शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए।

बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 87 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में 50 आधार कार्ड अपडेशन एवं 16 आय प्रमाण पत्र मौके पर निर्गत किए गए। कृषि विभाग ने 10 तथा उद्यान विभाग ने 18 किसानों को कृषि यंत्र, बीज एवं प्रधानमंत्री किसान निधि का लाभ प्रदान किया। समाज कल्याण विभाग ने 04 पात्र व्यक्तियों की पेंशन समस्या का निस्तारण किया गया। जिला पूर्ति विभाग द्वारा 07 राशन कार्ड धारकों की यूनिट वृद्धि व केवाईसी कराई गई। इसके अतिरिक्त बाल विकास विभाग ने 15, उरेडा 03, सेवायोजन 10, पशु चिकित्सा 13, विद्युत 02 तथा राजस्व विभाग द्वारा  16 लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया। सेवायोजन विभाग द्वारा 06 युवाओं को करियर परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर में रायपुर ब्लाक प्रमुख सरोजनी जवाड़ी, जिप सदस्य वीर सिंह चौहान, रायपुर अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष महेश कुमार, सहायक खंड विकास अधिकारी सुनील उनियाल, सहायक खंड विकास अधिकारी मोहन लाल रतूड़ी सहित स्थनीय जन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम जनता मौजूद रही।

 

 

1 of 9
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हैदराबाद में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ में उत्तराखंड की फिल्म नीति से प्रभावित हुए दक्षिण के निर्माता, फिल्म नीति और प्राकृतिक लोकेशन की सराहना, कई प्रोडक्शन हाउस ने दिखाई शूटिंग में रुचि
  • एआई से आसान होगी पढ़ाई, शिक्षक अपनाएं आधुनिक तकनीक – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की दूरदृष्टि और संघर्षों से आज की पीढ़ी ले प्रेरणा – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण
  • ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी – स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
  • पत्रकारिता और जनसरोकारों के लिए समर्पित अवधेश नौटियाल को “उत्तराखण्ड के स्तम्भ” सम्मान
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा “कॉलेज के टशनबाज” का जोश; फन, मस्ती और हुनरबाजी से सजी शाम में छात्र-छात्राओं ने जमकर लिया आनंद
  • पुलिया बहने से जैसाल गांव का संपर्क मार्ग ठप
  • आईटीआई प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ें – डीएम गौरव कुमार
  • पंत की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • पुराने नक्शों से तय होगी वन भूमि, खंगाले दस्तावेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.