गुरूवार, अक्टूबर 30, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th अक्टूबर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शिक्षा विभाग को मिले चार नवनियुक्त उप शिक्षाधिकारी, प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए कर रही है निरंतर प्रयास

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 3, 2025 11:04 पूर्वाह्न

पौड़ी : शिक्षा विभाग पौड़ी को चार नये उप शिक्षा अधिकारी मिल गये हैं। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन उप शिक्षाधिकारियों को जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखड़ा, नैनीडांडा, कोट व रिखणीखाल में तैनाती मिली है। इनकी नियुक्ति से विभागीय कार्यों में तेजी आने के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों में भी सुधार हो सकेंगे।

राज्य सरकार द्वारा विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार के साथ-साथ शैक्षणिक, प्रशासनिक और शिक्षणेत्तर संवर्गों के रिक्त पदों को भी भरा जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत नव नियुक्त उप शिक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और विभागीय कार्यों में गति आएगी। मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र सिंह बर्तवाल ने बताया कि जनपद में चार नवनियुक्त उप शिक्षा अधिकारियों की तैनाती हो गई है, जबकि 10 पहले से ही कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि विकासखंड नैनीडांडा में रवि कुमार, कोट में भारती गैरोला, रिखणीखाल में किरण नेगी और पोखड़ा में मनोज जोशी ने उप शिक्षा अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने बताया कि जिले में 15 विकासखंड हैं। नये चार उप शिक्षा अधिकारियों के नियुक्ति के बाद 14 विकासखंडों में पद भर गये हैं। वर्तमान में सिर्फ दुगड्डा विकासखंड में उप शिक्षा अधिकारी का पद रिक्त है, इस पद पर भी जल्द नियुक्ति होने की उम्मीद है। उन्होंने सभी नवनियुक्त उप शिक्षा अधिकारियों को बधाई दी और उनसे उम्मीद जताई कि वे अपने कार्यों और दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।

जोशी रह चुके हैं राज्यकर अधिकारी

उप शिक्षा अधिकारी पोखड़ा मनोज जोशी ने इससे पूर्व राज्य कर अधिकारी के पद पर लगभग 05 साल की सेवाएं दी हैं। वहीं उपशिक्षा अधिकारी रिखणीखाल किरण नेगी इससे पूर्व पंजाब एवं सिंध बैंक में अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने पंजाब एवं सिंध बैंक में 09 साल की सेवाएं दी हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/10/yuva_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • लंढौरा : भूकनपुर गांव में इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 565 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर का उठाया लाभ
  • देहरादून जीआरपी की त्वरित कार्रवाई, यात्री का खोया लैपटॉप सकुशल बरामद!
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विधायक निधि से बनाये गये टीन शैड एवं फर्श निर्माण कार्य का किया लोकार्पण
  • पीरूल से बने हस्तशिल्प उत्पादों से बढ़ेगा रोजगार और पर्यावरण संरक्षण – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में विकासखण्ड स्तर पर बहुउद्देशीय शिविरों का होगा आयोजन, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, शिकायतों के समाधान और आधार सेवाओं की उपलब्धता होगी सुनिश्चित
  • मुख्यमंत्री धामी 30 अक्टूबर को करेंगे बिहार में दो सभाओं को संबोधित
  • एमडीडीए बोर्ड बैठक में लगभग 41 प्रस्तावों को सैद्धांतिक स्वीकृति, देहरादून महायोजना 2041 की आपत्तियों की सुनवाई शीघ्र
  • उत्तराखण्ड पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 5365 खोए मोबाइल फोन किए बरामद
  • उत्तराखण्ड पुलिस ने जूडो में फिर दिखाई ताकत, जीते 8 पदक!
  • लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर वर्षभर चलेंगे राष्ट्रीय एकता व आत्मनिर्भरता के कार्यक्रम – सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.