शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पूर्व प्रबंधक पर फर्जी खाते खोलकर करोड़ों के घोटाले आरोप

शेयर करें !
posted on : जनवरी 5, 2026 1:31 पूर्वाह्न

चमोली । जनपद के गोपेश्वर नगर क्षेत्र स्थित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की गोपेश्वर शाखा में करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले का मामला सामने आया है। शाखा के पूर्व प्रबंधक पर ग्राहकों के आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर फर्जी खाते खोलने तथा उनके नाम पर भारी-भरकम ऋण निकालकर गबन करने का आरोप लगा है।

माले में वर्तमान शाखा प्रबंधक अमित किमोठी की शिकायत पर थाना गोपेश्वर में पूर्व प्रबंधक अनुराग पुंडीर के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तहरीर के अनुसार, 17 अगस्त 2022 से 5 जून 2025 के बीच कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर कुल ₹3 करोड़ 19 लाख की धनराशि का गबन किया गया।

आरोप है कि पूर्व प्रबंधक ने ग्राहकों के आधार कार्ड और फोन नंबर प्राप्त कर उनकी जानकारी के बिना फर्जी खाते खोले। इन खातों के माध्यम से न केवल बड़े पैमाने पर लेनदेन किया गया, बल्कि ऋण भी स्वीकृत कर निकाले गए। जिन व्यक्तियों के नाम पर खाते खोले गए, उन्हें इस फर्जीवाड़े की कोई जानकारी नहीं थी। मामला सामने आने के बाद बैंक स्तर पर की गई जांच में फर्जी खातों और लेनदेन की परत-दर-परत जानकारी उजागर हुई। इसके बाद 19 दिसंबर को गोपेश्वर थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई।

थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी, बेईमानी से संपत्ति का हस्तांतरण तथा कूटरचित दस्तावेजों को असली के रूप में प्रयोग करने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
  • बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, वाल्मीकि बस्ती पर मंडराया भूस्खलन का खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.