सोमवार, मई 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विदेशी महिला बनकर लोगो से करते थे ठगी, STF ने किया दिल्ली से 03 को गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 24, 2020 3:46 अपराह्न

स्पेशल टास्क फोर्स STF एवं साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड की संयुक्त कार्यवाही

देहरादून : दिल्ली/एन0सी0आर0 से फेसबुक पर विदेशी महिला बन दोस्ती कर धोखाधड़ी करने वाले 03 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार । बढ़ते साईबर अपराधों के परिप्रेक्ष्य में साईबर अपराधी आम जनता की गाढ़ी कमाई हेतु अपराध के नये-नये तरीके अपनाकर धोखाधड़ी कर रहे है । इसी परिपेक्ष्य में साईबर ठगों द्वारा आम जनता से “फेसबुक पर विदेशी महिला बन विदेश से गिफ्ट/धनराशि भेजने का लालच देकर उनसे ठगी” करने के प्रकरण विभिन्न राज्यो की खबरो में प्रकाशित हो रहे थे ।

ऐसा ही एक प्रकरण साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन को प्राप्त हुआ था जिसमें देहरादून निवासी एक व्यक्ति के साथ इस प्रकार की घटना घटित हुयी थी जिसमें फेसबुक पर उनकी दोस्ती एक विदेशी महिला से हुयी, जिनके द्वारा उनको विदेश से उपहार रूप में 19000 EURO (17 लाख) भेजने की बता कही गयी, इसके उपरान्त शिकायतकर्ता को कोरियर सर्विस के बहाने फोन आता है कि आपके नाम का पार्सल आया है जिसके Over weight होने के कारण 15560/- रुपये, consideration charges के नाम पर 23599/-, Income tax के नाम पर 65000/- रुपये, Anti drugs terrorist charges के नाम पर Rs. 58500/-, High Court Charges एवं अन्य विभिन्न टैक्स के नाम पर रूपये 01 करोड़ 12 लाख 63 हजार 945 रुपये की धनराशि विभिन्न बैंक खातो में जमा कराकर धोखाधड़ी की गयी।

वादी द्वारा की गई शिकायत के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 21/19 पंजीकृत किया गया । प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये प्रकरण के अनावरण, अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में गठित की गयी । पुलिस टीम द्वारा पूर्व में 01 विदेशी नागरिक (नाईजीरियन मूल) सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा प्रकरण में 16 बैंक खातो को फ्रीज कराया गया है। अभियोग में अन्य वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये घटना में प्रयुक्त मोबाईल, ई-वालेट तथा बैंक खातों के बारे में जानकारी की गयी व एक पुलिस टीम तत्काल दिल्ली, नोएडा, उत्तर प्रदेश राज्य रवाना की गयी ।

कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्पेशल टास्क फोर्स STF देहरादून उत्तराखंड से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास से 23/24 दिसम्बर 2020 को दिल्ली के विभिन्न स्थानों से घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणों से पूछताछ पर यह तथ्य प्रकाश में आये कि उनके सहयोगी नाईजीरियन विदेशी मूल के व्यक्ति है जो फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर विभिन्न लोगों को दोस्ती का प्रस्ताव भेजकर विदेश से पैसा/गिफ्ट आदि भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं उक्त कार्य हेतु गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा उनके साथ मिलकर फर्जी सिमकार्ड, वॉलेट, पे टी एम मर्चैंट व बैंक खाते उपलब्ध कराते हुये धोखाधड़ी को अन्जाम दिया जाता है व अभियुक्तों द्वारा धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि का 1.5 -2 प्रतिशत नाईजीरियन मूल के व्यक्तियों द्वारा इस कार्य के लिये इन्हें दिया जाता है। चौंकाने वाली बात यह भी प्रकाश में आयी है कि अभियुक्तों द्वारा उक्त कार्य को अंजाम देने के लिये विभिन्न मोबाईल कम्पनियों के सिम डिस्ट्रीब्यूटर के रुप में कार्य किया जाता है व फर्जी आईडी पर प्रीएक्टीवेडेट सिम का प्रयोग अपराध कारित करने के लिये किया जाता है । अभियुक्तगणों की पूछताछ में कई अहम सुराग प्रकाश में आये हैं। जिसमें निकट भविष्य में अन्य गिरोहों का भी भण्डाफोड़ हो सकता है। अभियुक्तगणों द्वारा भारत वर्ष में कई अन्य लोगों भी धोखाधड़ी का शिकार किया गया है।

अपराध का तरीका-

अभियुक्तगण फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर दोस्ती का प्रस्ताव भेजते है व उन्हे विदेश से गिफ्ट/धनराशि भेजने का लालच देकर जाल में फंसाते है, तथा उक्त गिफ्ट/धनराशि के कस्टम आदि स्थानो पर फसें होने का झांसा देकर विभिन्न टैक्स आदि के नाम पर धनराशि विभिन्न खातो में मंगाते है। जिस कार्य हेतु फर्जी आई0डी0 पर सिम प्राप्त कर उक्त सिमो पर मर्चेन्ट/ई-वॉलेट खोलकर उनसे बैक खातो को लिंक करवाकर लोगो से फ्रॉड करते है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1- श्याम बाबू पुत्र राम देव पोद्दार निवासी म0न0 4383 गली न0 71 बी स्वतंत्र नगर थाना नरेला नार्थवेस्ट दिल्ली।

2-नितीश ठाकुर पुत्र मनीष ठाकुर निवासी ए-2 राना जी एन्कलेव थाना नजफगढ दिल्ली ।

3- मोहित उर्फ अविनाश पुत्र शम्भू प्रसाद निवासी ए-40 राना जी एन्कलेव थाना नजफगढ दिल्ली ।

बरामदगी-

1- 04 अदद मोबाइल फोन (विभिन्न कम्पनियों के)

2- 01 एटीएम कार्ड ।

3- 08 सिम कार्ड

पुलिस टीम-

1- निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी

2- कानि0 हरेन्द्र भण्डारी

3- कानि0 पवन कुमार

4- कानि0 मुहम्मद उस्मान

5- का0 चालक कुलदीप रौतेला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF उत्तराखण्ड द्वारा जनता से अपील की है कि फेसबुक पर अंजान व्यक्ति/महिला से दोस्ती का प्रस्ताव स्वीकार न करने और किसी भी प्रकार के लालच में आकर धनराशि देने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी व महत्वपूर्ण डाटा शेयर करने से बचना चाहिये। । कोई भी शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून को सम्पर्क करें।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • लेटर बम निकला ‘फुस्स’, बयान के बाद सियासत में पलटवार तेज, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने लेटर को बताया झूठ का पुलिंदा
  • तेंदुआ – गुलदार या लेपर्ड : रहस्य, रोमांच और वास्तविकता का संगम
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में 4 मई को रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली राहुल गुसाईं की जिंदगी, गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी व्यवसाय से बने आत्मनिर्भर
  • रामनगर–देहरादून नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार
  • प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने टिहरी झील में क्षतिग्रस्त फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए निर्देश
  • संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही हेम्स, 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस
  • एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, उत्तराखंड का पहला लीवर ट्रांसप्लांट सफल; अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन
  • नेशनल अवार्ड मिलने पर व्यापार मंडल ने वैद्य टेक वल्लभ का भव्य सम्मान
  • जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील जिला प्रशासन, 80 वर्षीय बुजुर्ग रानी महेंद्रु की शिकायत पर डीएम सविन बंसल ने तलब की एटीआर; हरकत में आए विभाग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.