मंगलवार, मई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

घोड़े-खच्चरों के बेहतर ईलाज के लिए निजी संस्थान बटाएंगे हाथ, श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर घायल होने वाले घोड़े-खच्चरों के ईलाज में सहयोग देंगे एनजीओ

पशु-क्रूरता समिति की बैठक में सैद्धांतिक सहमति के बाद आगे की कार्यवाही जल्द होगी शुरू

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 3, 2023 9:19 अपराह्न
रुद्रप्रयाग : श्री केदारनाथ धाम यात्रा संचालन के दौरान घायल होने पर घोड़े-खच्चरों के ईलाज में तेजी लाने के लिए अब निजी संस्थान भी हाथ बटाएंगे। लंबे समय से यात्रा के दौरान चोटिल होने पर घोड़े-खच्चरों को बेहतर ईलाज देने के लिए जिला प्रशासन पशु-क्रूरता समिति से उचित सुझावों पर चर्चा कर रहा था। अब समिति की सैद्धांतिक सहमति के बाद निजी संस्थान जिसमें एनजीओ या पशु संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही पंजीकृत कोई भी समिति जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्य कर सकेगी।
मंगलवार को जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आयोजित पशु-क्रूरता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत से श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान पशु-क्रूरता रोकने एवं चोटिल पशुओं के ईलाज के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी ली। डाॅ. आशीष रावत ने बताया कि निःशुल्क अभिरूचि के आधार पर यात्रा मार्ग में चोटिल होने पर पशुओं के ईलाज में मदद के लिए एनजीओ या पशु संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं से आवेदन मांगे गए हैं। जिससे पशु के घायल होने पर उसे बेहतर से बेहतर ईलाज दिया जा सके। बैठक में ऑनलाइन माध्यम से जुड़ी पीपल फाॅर एनिमल संस्था की सदस्य श्रीमती गौरी मौलखी ने बताया कि उनकी संस्था घोड़े-खच्चरों के सरंक्षण एवं ईलाज के लिए हर स्तर पर काम करने के लिए तैयार है। डाॅ. अशीष ने बताया कि सुबह यात्रा शुरू होने से घोड़े-खच्चर संचालन की जांच शुरू हो जाती है। घोड़ा-पड़ाव एवं यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर डाॅक्टर एवं म्यूल टाॅस्क फोर्स के कर्मचारी चैकिंग अभियान चला कर जानवरों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हैं। साथ ही काठी हटा कर भी जांच की जा रही है, किसी भी प्रकार का घाव पाए जाने पर घोड़े-खच्चरों को तुरंत ईलाज देने के साथ ही हाॅकर के खिलाफ चालान की कार्यवाही भी की जा रही है।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पशु संरक्षण के लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम करने में इच्छुक संस्थाओं को निःशुल्क अभिरूचि के आधार पर एवं पूरी प्रक्रिया में किसी प्रकार का खर्च होने की स्थिति में निविदाएं आमंत्रित करने के निर्देश दिए। साथ ही निजी संस्थाओं के इस प्रक्रिया में शामिल होने पर एमओयू एवं एसओपी तैयार करने के निर्देश भी दिए। वहीं पशु संरक्षण एवं ईलाज के लिए बनाए गए केंद्रों एवं पशुओं की सफाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने चैकिंग अभियान तेज करने एवं चालान की कार्यवाही के लिए पुलिस विभाग को भी निर्देशित किया।  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डाॅ. दीपमणि गुप्ता आदि शामिल रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मूंछें हों तो गणेश सिंह जैसी, देहरादून में तैनात होमगार्ड की अलग पहचान
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जटिल हृदय रोग पर बड़ी जीत, टवी तकनीक से बिना हार्ट सर्जरी किए हार्ट पेशेंट को मिला नया जीवन
  • लेटर बम निकला ‘फुस्स’, बयान के बाद सियासत में पलटवार तेज, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने लेटर को बताया झूठ का पुलिंदा
  • तेंदुआ – गुलदार या लेपर्ड : रहस्य, रोमांच और वास्तविकता का संगम
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में 4 मई को रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली राहुल गुसाईं की जिंदगी, गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी व्यवसाय से बने आत्मनिर्भर
  • रामनगर–देहरादून नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार
  • प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने टिहरी झील में क्षतिग्रस्त फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए निर्देश
  • संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही हेम्स, 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस
  • एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, उत्तराखंड का पहला लीवर ट्रांसप्लांट सफल; अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.