posted on : नवम्बर 26, 2021 4:09 अपराह्न
हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार एवं अध्यक्ष, प्रेरणा निःशुल्क कोचिंग सेंटर एवं कौशल विकास केन्द्र हरिद्वार डॉ. सौरभ गहरवार ने अवगत कराया कि जिला प्रशासन हरिद्वार द्वारा संचालित प्रेरणा निःशुल्क कोचिंग सेंटर एवं कौशल विकास केन्द्र में प्रवेश हेतु 6वीं प्रवेश परीक्षा-2021 दिनांक 05 दिसम्बर, 2021 को आयोजित कराई जानी थी, यह परीक्षा अब दिनांक 08 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 11:00 बजे से 01:00 बजे तक पन्ना लाल भल्ला इण्टर कालेज, देवपुरा चौक, हरिद्वार में आयोजित की जायेगी। दिनांक 05 दिसम्बर, 2021 को उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा होने के कारण परीक्षा तिथि में आंशिक परिवर्तन किया गया है।




