शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोरोना मुक्त महाकुम्भ के लिए लगभग एक हजार जगहों पर लगवाई जा रही है फिक्स सैनेटाइजर मशीन – मेलाधिकारी दीपक रावत

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 23, 2021 2:07 अपराह्न

हरिद्वार । मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि हरिद्वार महाकुंभ मेला 2021 पूरी तरह कोविड सुरक्षित कराने के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए फ्रंटलाइन वर्कर चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा मेला ड्यूटी में लगे प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही मीडिया कर्मियों का भी निःशुल्क कोविड टीकाकरण कराया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि ऐसे सभी लोगों को कुंभ के दौरान ही टीके की दूसरी डोज भी लग सके।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने आज ऋषिकुल आयुर्वेद परिसर में बने कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर खुद भी कोविड का टीका लगवाया। उन्होंने टीके के बारे में पूरी जानकारी हासिल किया। उन्होंने वैक्सीनेटर आरती रावत, प्रीति गोला और कल्पना, सुषमा ध्यानी, शिवानी सैनी, अन्नी चौहान को बुके देकर सम्मानित भी किया। कहा कोविड का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। सभी लोग खुद का टीकाकरण कराकर स्वयं के साथ दूसरों को भी कोविड से सुरक्षित रखने में अपनी भूमिका निभाएं।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कुंभ मेले में कोविड संक्रमण से बचाव के लिए करीब एक हजार जगहों पर फिक्स सैनेटाइजर मशीन लगवाई जा रही है। निःशुल्क मास्क का वितरण भी किया जाएगा। लोगों से भी अपील है कि वह कुंभ स्नान के लिए आने से पहले 72 घंटे के भीतर की कोविड निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेकर आएं, जिससे सभी लोग कोविड से सुरक्षित रह.सकें।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि कुंभ के दौरान गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालु पुराने कपड़े न तो गंगा में डालें और न घाटों पर छोड़े। इसके लिए 256 आस्था कलश जगह जगह लगवाए जा रहे हैं। अपने पुराने कपड़े श्रद्धालु उसी आस्था कलश में डालें। इसमें नीचे एक छेद भी हैं जिससे गीले कपड़े से पानी भी बाहर निकल जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील किया कि हरिद्वार को साफ सुथरा रखने में सहयोग करें। जिससे स्वच्छ, स्वस्थ और दिव्य भव्य कुंभ के आयोजन को सफल बनाया जा सके। इस दौरान अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.