बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

खेल महाकुम्भ : बास्केटबॉल खेल विधा में विकासखण्ड बहादराबाद की टीमों द्वारा किया प्रथम व तृतीय स्थान

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 24, 2021 5:45 अपराह्न
हरिद्वार।  युवा कल्याण खेल, शिक्षा एवं पंचायती राज विभागों के समन्वय से जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ-2021 के अष्टम् दिवस अन्तर्गत् आयु वर्ग अण्डर-14, अण्डर-17 एवं अण्डर-21 (बालक-बालिका) आयु वर्गों में ताईक्वांडो एवं फुटबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन स्पोर्ट्स  स्टेडियम, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया, वहीं दूसरी ओर जवाहर नवोदय राष्ट्रीय युवा केन्द्र, भगत सिंह चौक, रानीपुर परिसर अवस्थित एम्बिशन हूप्स बॉस्केटबाल एकेडमी, हरिद्वार में जनपद स्तरीय बास्केटबाल खेल विधा का अयोजन क्रमशः अण्डर-17 (बालक एवं बालिका) आयु वर्गों में किया गया, जिसमे वरद जोशी जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन अपने आर्शीवचनों द्वारा किया गया।
जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ-2021 अन्तर्गत् बास्केटबॉल खेल विधा में अण्डर-17 (बालिका वर्ग में) विकासखण्ड बहादराबाद की टीमों द्वारा क्रमशः प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त किया गया तथा विकासखण्ड रूड़की की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं अण्डर-17 बालक वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में भी विकासखण्ड बहादराबाद की टीमों द्वारा क्रमशः प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त किया गया तथा विकासखण्ड रूड़की की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अवधेश कुमार सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार, वरद जोशी जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार एवं सुभाष जैसल पार्षद मायापुर द्वारा विजित टीमों के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल तथा नगद धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गयी।
स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोशनाबाद, हरिद्वार में जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ-2021 में आज प्रातः से आयु वर्ग अण्डर-14, अण्डर-17 एवं अण्डर-21 (बालक-बालिका) आयु वर्गों में ताईक्वांडो एवं फुटबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें अण्डर-14 (बालक) आयु वर्ग में फुटबाल प्रतियोगिता में बहादराबाद की टीम द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया, विकासखण्ड रूड़की व लक्सर की टीमें क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। अण्डर-21 आयु वर्ग में (बालिका वर्ग) में विकासखण्ड बहादराबाद की टीम द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया तथा विकासखण्ड भगवानपुर एवं रूड़की की टीमें क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम में वरूण बेलवाल उपक्रीडाधिकारी, मुकेश कुमार भट्ट व्यायाम प्रशिक्षक युवा कल्याण विभाग हरिद्वार, पूनम मिश्रा क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, जितेन्द्र वर्मा क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, जितेन्द्र कुमार प्रधान सहायक युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार, चौधरी बालेश जिला खेल समन्वयक (मा.), अंजेश कुमार जिला खेल समन्वयक (प्रा.), अजय शर्मा सहा. अध्यापक राइका गैण्डीखाता एवं युवा कल्याण, खेल एवं शिक्षा विभाग के कार्मिक आदि उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को कई सड़क परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: आज और कल भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट,  24×7 अलर्ट रहने के निर्देश 
  • अंकिता ध्यानी ने रचा इतिहास, स्वर्ण जीतकर एशियन गेम्स 2026 का टिकट किया पक्का
  • उत्तराखण्ड फिल्म नीति 2024 का लाभ शुरू, FTII से पढ़े तीन युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
  • उत्तराखण्ड के सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र ने कई अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • हरिद्वार के कलियर में कॉस्मेटिक की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, STF की बड़ी कार्रवाई, जनरल स्टोर संचालक गिरफ्तार
  • यात्रा मार्गों के संवेदनशील स्थलों पर हों स्थायी सुरक्षा कार्य : आयुक्त
  • आपदा मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने परखी विभागों की तैयारी
  • केतन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.