देहरादून : SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट से महिला आरक्षी प्रीति मल्ल को अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया में स्थित सबसे ऊंची चोटी, माउंट क्लीमेंजारो (5895 मीटर) को फतह करने के लिए सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा द्वारा पुलिस प्रतीक चिन्ह देकर रवाना किया गया। सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा द्वारा प्रीति को शुभकामनाये देते हुए बताया कि कल ही SDRF जवान आरक्षी राजेन्द्र नाथ ने माउंट क्लीमेंजारो को फतह कर सभी को गौरवान्वित किया है और आज SDRF से महिला आरक्षी द्वारा विदेशी धरती पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का आगाज़ कर दिया है। हमारे राज्य में अनेक पर्वत श्रंखलायें है, जहाँ पर्वतारोहण, ट्रैकिंग इत्यादि के लिये देश विदेश से पर्यटक आते है, जिनकी सुरक्षा के दृष्टिगत SDRF की हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू (HAR) टीम अलर्ट पर रहती है ।विगत वर्ष में आपदा के दौरान SDRF HAR टीम द्वारा हर्षिल,सुन्दरढूंगा, त्रिशूल इत्यादि उच्च तुंगता क्षेत्र में कठिन रेस्क्यू किये है। इन पर्वतारोहण अभियानों के माध्यम से प्राप्त विशेषज्ञता से SDRF हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम की कार्यदक्षता को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। फ्लैग ऑफ सेरेमनी में उपसेनानायक मिथिलेश कुमार, सहायक सेनानायक प्रकाश देवली, कमल सिंह पंवार, निरीक्षक राजीव रावत, प्रमोद रावत, ललिता नेगी, उप-निरीक्षक पूनम शाह, बलबीर राणा, विजय रयाल, नीरज शर्मा, सहायक उप- निरीक्षक आलोक चंद एवं अन्य अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा भी शुभकामनाएं दी गयी।



