posted on : सितम्बर 17, 2022 11:05 अपराह्न
सतपुली । तहसील सतपुली के अंतर्गत एक गांव में 15 वर्षीय बालिका के साथ उसके ही पिता द्वारा अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है जहां राजस्व विभाग ने दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । मामला तब पकड़ में आया जब दुष्कर्म बालिका की तबीयत खराब होने पर उसके पिता द्वारा उसे हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल चमोलीसेंण लाया गया । बालिका ने अस्पताल के डाक्टरों को आपबीती सुनाई । जिसका संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया । जिसके बाद मौके पर राजस्व विभाग की टीम पहुंची और राजस्व उप निरीक्षक अमित नेगी ने मौके पर बालिका के पिता को गिरफ्तार किया । उप जिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार ने बताया कि बालिका के बयानों के आधार पर इस मामले का संज्ञान लेते हुए 3/4 पोस्को 376 में मामला दर्ज कर दिया गया है और आरोपी को जेल भेज दिया गया है । वहीं उक्त मामले को रेगुलर पुलिस को स्थांतरित किए जाने को लेकर जिलाधिकारी को भेजा गया है ।


