posted on : फ़रवरी 24, 2021 5:24 अपराह्न
कोटद्वार । पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोटद्वार ने बुधवार को उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को एक ज्ञापन प्रेषित किया जिसमें उन्होंने कोटद्वार को जिला बनाने की मांग की ।ज्ञापन के माध्यम से बताया कि आज ही के दिन 24 फरवरी 1960 को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले बने थे। इसी के क्रम में पूर्व सैनिक सेवा परिषद व कोटद्वार की जनता भाजपा के घोषणा पत्र के अनुसार कोटद्वार को भी जिला देखना चाहती है ।उत्तराखंड के तीन जिले आज ही के दिन बने थे तब ये जिले उत्तर प्रदेश विधानसभा में थे। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि कोटद्वार को जल्दी से जल्दी जिला बनाया जाये ।



