गुरूवार, नवम्बर 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

26 साल बाद भी पोखरी महाविद्यालय को सुविधाओं का इंतजार

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 26, 2026 12:14 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लाॅक के एकमात्र महाविद्यालय में 26 साल बाद भी उच्च शिक्षा की सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पाया है। बीएड, विधि और पीजी स्तर पर विज्ञान संकाय नहीं होने से क्षेत्र के युवाओं को पढ़ाई के लिए गोपेश्वर, श्रीनगर और देहरादून का रुख करना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए दूसरे शहरों में रहकर पढ़ाई करना मुश्किल साबित हो रहा है। ऐसे में कई युवाओं के उच्च शिक्षा हासिल करने के सपने अधूरे रह जा रहे हैं।

पोखरी महाविद्यालय में विकासखंड की 73 ग्राम पंचायतों और एक नगर पंचायत के साथ आसपास के दूरस्थ गांवों के विद्यार्थी अध्ययन के लिए पहुंचते हैं। बीएड की सुविधा नहीं होने से शिक्षक बनने के इच्छुक युवाओं को दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। इसी तरह विधि संकाय नहीं होने से कानून की पढ़ाई और न्यायिक सेवाओं में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। बीएससी के बाद विज्ञान विषयों में परास्नातक की पढ़ाई के लिए भी उन्हें दूसरे शहरों पर निर्भर रहना पड़ता है।

ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, ज्येष्ठ प्रमुख ऊषा कंडारी, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष तेजपाल रावत निर्मोही, किमोठा के प्रधान हरिकृष्ण किमोठी, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह राणा, दिव्या भारती ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन कर महाविद्यालय  में बीएड, विधि, पीजी विज्ञान और कला संकाय के अन्य विषय शुरू करने के साथ स्नातक स्तर पर अंग्रेजी के प्राध्यापक की नियुक्ति की मांग की है।

प्रमुख राजी देवी ने कहा कि संपन्न परिवारों के बच्चे तो बाहर जाकर पढ़ाई पूरी कर लेते हैं, लेकिन गरीब परिवारों के विद्यार्थियों के लिए किराया, भोजन और आवास का खर्च उठाना आसान नहीं है। महाविद्यालय में नए संकाय खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को घर के नजदीक उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा और उनका आर्थिक बोझ भी कम होगा।

2000 में हुई थी महाविद्यालय की स्थापना

क्षेत्रीय जनता के लंबे संघर्ष के बाद वर्ष 2000 में विकासखंड मुख्यालय पोखरी के जैडुगरा में महाविद्यालय की स्थापना हुई थी। बाद में हिंदी, राजनीति विज्ञान और भूगोल विषयों में इसे पीजी स्तर तक उच्चीकृत किया गया। इसके बावजूद करीब 26 साल बाद भी बीएड, विधि और पीजी विज्ञान संकाय शुरू नहीं हो पाए हैं। कला संकाय के अन्य विषयों में भी पीजी की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

390 विद्यार्थी कर रहे अध्ययन

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. रीटा शर्मा ने बताया कि वर्तमान में कॉलेज में 390 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। बीए में अंग्रेजी विषय को छोड़कर लगभग सभी विषयों के प्राध्यापक उपलब्ध हैं। बीएससी स्तर पर भी सभी विषयों के प्राध्यापक तैनात हैं। उन्होंने बताया कि पीजी स्तर पर विज्ञान संकाय शुरू करने के लिए प्रयोगशाला समेत आवश्यक संसाधन महाविद्यालय में उपलब्ध हैं। नए संकाय शुरू होने से विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 200 पदों पर भर्ती, 01 दिसंबर से आवेदन
  • बैकुंठ चतुर्दशी मेले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी पौड़ी पुलिस
  • भीमताल झील के संरक्षण को लेकर SARRA की पहल, चार दिवसीय बैथिमेट्रिक सर्वेक्षण पूरा
  • सीएम धामी ने 13 बेटियों सहित 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र
  • कच्छ सड़क हादसे में दिवंगत सैनिकों एवं उनके परिजनों के परिवारों से मिले सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, शोक संवेदनाएं व्यक्त कर हर संभव मदद का दिया भरोसा
  • 26 साल बाद भी पोखरी महाविद्यालय को सुविधाओं का इंतजार
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मददगार बनेगी डायट की फ्योली
  • स्वास्थ्य अधिकारों के लिए गांव-गांव पहुंचेगी संघर्ष समिति
  • राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए पौड़ी की टीम का होगा चयन ट्रायल
  • स्कूल-कॉलेजों में मॉक ड्रिल, बच्चों को सिखाए आपदा से बचाव के तरीके
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.