posted on : जुलाई 27, 2022 8:59 अपराह्न
कोटद्वार। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज कण्वघाटी में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य रमाकांत कुकरेती ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया । कुकरेती ने विद्यार्थियों को कारगिल वीरों के अदम्य साहस और शौर्य की गाथाएं सुनाई और साथ ही यह भी कहा कि हमें सदैव उन वीरों के बलिदानों को याद रखना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्ण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 11 की वैशाली, कक्षा 10 की अंजली व कक्षा 10 की कोमल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के सफल संचालन में केके जदली, कविता बिष्ट रावत, अमृतपाल सिंह, मंजू रावत, अनुराधा जोशी, राकेश मोहन ध्यानी आदि गुरुजनों ने अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया ।


