शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उद्यमी अपने उद्यम के विकास के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार देने में भी रूचि दिखाएं- ऋतु खंडूरी

शेयर करें !
posted on : मई 18, 2022 3:30 अपराह्न
कोटद्वार । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने मंगलवार को सिगड्डी के अन्तर्गत सिडकुल में स्थापित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के उद्योगपतियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना । इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दिए जाने की बात उद्योगपतियों से कही साथ ही श्रमिक कानून का उल्लंघन न करने के सख्त निर्देश दिए । वहीं सिडकुल के अधिकारियों को भी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए । विधानसभा अध्यक्ष ने सिडकुल पहुंचकर विस्तार से उद्योगपतियों की समस्याओं को सुना एवं मौके पर सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए । इस दौरान उद्योगपतियों ने सिडकुल में बिजली, पानी, सड़कों की व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष प्रस्ताव रखा । विधानसभा अध्यक्ष ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया ।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उद्योगपतियों से साफ साफ शब्दों में कहा कि श्रमिक कानून का किसी भी प्रकार से उल्लंघन न किया जाए एवं श्रमिकों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध की जाए । उन्होंने कहा कि कंपलसरी नोटिफिकेशन इन वेकेंसी एक्ट-1959 का पालन करें । विधानसभा अध्यक्ष ने सिडकुल के अंतर्गत सभी औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवाओं को उनकी स्किल्स के अनुसार रोजगार देने की बात कही । उद्यमी अपने उद्यम के विकास के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए भी रूचि दिखाएं । ऋतु खंडूडी ने कहा कि क्षेत्र  के युवाओं को औद्योगिक इकाइयों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण दिए जाने का काम करेंगी । विधानसभा अध्यक्ष ने उद्योगपतियों से औद्योगिक इकाइयों में बन रहे उत्पादों जिसमें इलोक्ट्रॉनिक सामाग्री, मेडिसिन दवाई तथा आयुर्विदिक प्रोडेक्टों एवं अन्य की जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष ने सिडकुल के अधिकारियों से सिडकुल में मौजूदा औद्योगिक इकाइयों के बारे में जानकारी ली साथ ही बंद हुई इकाइयों के कारणों के बारे में भी पूछा ।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि अपने इस कार्यकाल के दौरान वह अधिक से अधिक औद्योगिक इकाइयों को सिडकुल में स्थापित करने का काम करेगी । इस दौरान डीवाई पॉलीपैक, लॉजिक फ्लेम इंडिया, हीना फूड, श्री श्री आयुर्वेद, पैरामाउंट, विनायक पैकेजिंग, पतंजलि सहित कई अन्य औद्योगिक इकाइयों के उद्योगपति एवं प्रतिनिधि मौजूद थे । इस अवसर पर सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश तिवारी, सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय चौहान, उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, सचिव सचिन अरोड़ा, सह सचिव कपिल यादव, सुदेश शर्मा, केपी सिंह, राजेश सडाना, कृष्णकांत पांडे, शाहबाज आलम, प्रशांत, एके जैन सहित कई उद्योगपति मौजूद रहे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
  • ऑपरेशन प्रहार : डीजीपी दीपम सेठ ने की हाईलेवल समीक्षा, एक माह में 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क और साइबर ठगी पर भी कड़ा प्रहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.