posted on : दिसम्बर 20, 2021 5:32 अपराह्न
कोटद्वार । नगर निगम क्षेत्र के हल्दुखाता में वन क्षेत्र की भूमि को हस्तांतरित कर 33 केवीए के पावर प्लांट का शुभारंभ सोमवार को वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोटद्वार के भाबर क्षेत्र में बिजली शंटिंग ग्रिड अप डाउन होने, लाइन लंबी होने के कारण, कहीं पोल के गिरने से कहीं तारों के टूटने जैसी समस्याओं की अनेक शिकायतों के बाद इस सब स्टेशन को बनाने का निर्णय लिया गया था। जिससे बाद अब भाबर क्षेत्र की जनता को बिजली की शंटिंग, पावर ग्रिड फेल होने, तार तथा पोल के टूटने से विद्युत सप्लाई बाधित होने जैसी समस्या से छुटकारा मिलेगा तथा उन्होंने बताया की सोमवार को ही एसडीओ के कार्यालय का भी शिलान्यास किया है जिसके बाद एसडीओ कार्यालय भी यही स्थापित होगा जिससे इस सब स्टेशन पर बिजली के बिल भी जमा होंगे। जिससे भाबर क्षेत्र की जनता को बिजली के बिल जमा करने तथा अन्य परेशानियों के कारण कोटद्वार के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।



