बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : पुलिस और वांटेड बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : अगस्त 16, 2026 7:29 अपराह्न

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक वांटेड बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मालधन क्षेत्र के 64 नंबर गेट के जंगल में पुलिस दबिश के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, शिवलालपुर निवासी चंदन सागर लंबे समय से वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत करीब 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

पुलिस टीम को देखते ही जंगल में भागा

पुलिस टीम चंदन सागर की तलाश में दबिश देने पहुंची थी। इस दौरान आरोपी हाथीडंगर वन विभाग चेक पोस्ट से आगे जंगल की ओर भाग गया और वहां छिप गया। पुलिस ने जंगल में उसकी घेराबंदी शुरू की तो आरोपी ने पुलिसकर्मियों और वाहनों को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने करीब तीन राउंड फायर किए। इस दौरान पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। अचानक हुई फायरिंग से पुलिस टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला और घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे जंगल की घेराबंदी कर आरोपी को चारों ओर से घेर लिया गया।

जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में चंदन सागर के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस टीम ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे उपचार के लिए रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर ले जाया गया।

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. तौहीद ने बताया कि देर रात एक युवक को पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल लाया गया था। गोली पैर के आर-पार निकल गई थी। चिकित्सकीय टीम ने उसका उपचार किया, जिसके बाद उसकी हालत को देखते हुए पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया।

करीब 15 मुकदमे हैं दर्ज

रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि चंदन सागर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। वह हाल में रामनगर क्षेत्र में हुई एक आपराधिक घटना में भी आरोपी था और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के पास से हथियार और अन्य सामान की बरामदगी को लेकर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।

नैनीताल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा, आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को धरातल पर उतारने पर जोर, सीमावर्ती जिलों में इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के निर्देश
  • ग्रामीणों की समस्या पर मुख्यमंत्री धामी का तत्काल एक्शन, सकण्ड गांव की सड़क को लेकर तीन माह में कार्रवाई के निर्देश
  • अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ग्रामीणों को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दीन दयाल मातृ-पितृ योजना का पहला दल गंगोत्री धाम के लिए रवाना
  • उत्तराखंड के मोरी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में अब तक एक की मौत, 8-9 लोग घायल 
  • मुंबई में ‘सिनेकाइंड पुरस्कार 2026’ के दूसरे संस्करण की घोषणा, 4 अक्टूबर को द लीला में होगा भव्य समारोह
  • एकेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से किया सम्मानित
  • ज्योर्तिमठ अस्पताल में डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा, यूकेडी का धरना
  • समाज के सरोकारों को स्वर देता है केदारखंड ज्योति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.