रविवार, अगस्त 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

2027 की सियासी जंग : सहसपुर में हरक सिंह रावत की दावेदारी से कांग्रेस में हलचल

शेयर करें !
posted on : अगस्त 16, 2026 7:40 अपराह्न

देहरादून। उत्तराखंड की सहसपुर विधानसभा सीट पर 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य गठन के बाद इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला रहा है। अब तक हुए पांच विधानसभा चुनावों में भाजपा ने चार बार जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 2002 में सफलता मिली थी। ऐसे में आगामी चुनाव में सहसपुर का सियासी समीकरण दिलचस्प होने के आसार हैं।

राज्य गठन से पहले सहसपुर विधानसभा सीट चकराता विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा थी। वर्ष 2002 में राज्य गठन के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी साधुराम ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद कांग्रेस इस सीट पर दोबारा जीत हासिल नहीं कर सकी। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने सहसपुर को अपनी राजनीतिक जमीन बनाने की कोशिश की, लेकिन चुनावी सफलता नहीं मिली। वर्ष 2007 में भाजपा के राजकुमार ने सहसपुर से जीत दर्ज की। इसके बाद 2012, 2017 और 2022 में भाजपा के सहदेव पुंडीर लगातार तीन बार विधायक चुने गए। इस तरह पिछले चार विधानसभा चुनावों से सीट पर भाजपा का कब्जा है।

कांग्रेस में दावेदारों की लंबी कतार

कांग्रेस ने वर्ष 2012 और 2022 के विधानसभा चुनाव में आर्येंद्र शर्मा पर भरोसा जताया, लेकिन दोनों ही बार उन्हें सफलता नहीं मिली। वर्ष 2017 में पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय ने भी कांग्रेस के टिकट पर सहसपुर से चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें भाजपा के सहदेव पुंडीर के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

अब 2027 के चुनाव से पहले पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के सहसपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा ने कांग्रेस की सियासत को गरमा दिया है। हाल ही में सहसपुर क्षेत्र में एक संपर्क कार्यक्रम के दौरान रावत ने चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि पार्टी हाईकमान उन्हें जिस भी सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहेगा, वह उसी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

हरक सिंह रावत के इस बयान के बाद सहसपुर में कांग्रेस के भीतर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। इस सीट से पहले से ही आर्येंद्र शर्मा टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। इनके अलावा राकेश नेगी और गुलजार अहमद के नाम भी संभावित दावेदारों के रूप में चर्चा में हैं।

भाजपा में भी टिकट को लेकर बढ़ी दावेदारी

सहसपुर भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है, लेकिन 2027 से पहले पार्टी के भीतर भी टिकट को लेकर दावेदारी तेज हो गई है। लगातार तीन बार विधायक रहे सहदेव पुंडीर के सामने कई नेता अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटे हैं।

भाजपा नेता नवीन ठाकुर, पूर्व दर्जाधारी भुवन विक्रम डबराल, ओमबीर सिंह राघव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी अग्रवाल और विजयपाल सिंह बड़थ्वाल टिकट के दावेदारों में बताए जा रहे हैं। ऐसे में अब निगाहें भाजपा संगठन के फैसले पर हैं कि पार्टी सहदेव पुंडीर को लगातार चौथी बार मैदान में उतारती है या किसी नए चेहरे पर दांव लगाती है।

2022 में 8,355 वोट से जीते थे सहदेव पुंडीर

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सहसपुर सीट पर कुल 1,73,115 मतदाता थे, जिनमें से 1,23,465 मतदाताओं ने मतदान किया था। भाजपा के सहदेव पुंडीर को 64,008 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के आर्येंद्र शर्मा को 55,653 वोट प्राप्त हुए। पुंडीर ने 8,355 वोट के अंतर से चुनाव जीता था। उनकी जीत का अंतर 6.68 प्रतिशत रहा।

वर्ष 2017 में सहदेव पुंडीर की जीत का अंतर 17.34 प्रतिशत था। पांच साल बाद 2022 में यह घटकर 6.68 प्रतिशत रह गया। इसी वजह से आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सहसपुर में अपनी रणनीति को लेकर गंभीर नजर आ रही हैं। 2027 के चुनाव में यदि कांग्रेस हरक सिंह रावत को मैदान में उतारती है और भाजपा सहदेव पुंडीर के बजाय नए चेहरे पर दांव लगाती है, तो सहसपुर का चुनावी मुकाबला और भी रोचक हो सकता है। फिलहाल दोनों दलों में टिकट को लेकर दावेदारों की सक्रियता ने चुनावी माहौल बनाना शुरू कर दिया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन, पंपों से पानी निकालने, मलबा हटाने और टनल में फंसी मशीनों को बाहर निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी
  • रिकॉर्ड 34 हजार सरकारी नौकरियों के बाद अब युवाओं को कौशल और उद्यमिता की उड़ान, धामी सरकार में युवा बने सबसे बड़े लाभार्थी
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • ब्रह्मसैण में भू-धंसाव से बढ़ा खतरा, ट्रीटमेंट के लिए 25 लाख
  • टीएचडीसी टनल हादसा : मृतक परिवारों के मुआवजे में बढ़ोतरी के ठोस कदम
  • नीति घाटी में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश तेज, सीएम धामी ने परिजनों से की बात 
  • रियाली स्वायत्त सहकारिता की नई कार्यकारिणी गठित, सीमा बनी अध्यक्ष
  • नीति घाटी में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश तेज, सीएम धामी ने परिजनों से की बात 
  • कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने राजकीय बेस हॉस्पिटल का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
  • अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.