बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रियाली स्वायत्त सहकारिता की नई कार्यकारिणी गठित, सीमा बनी अध्यक्ष

शेयर करें !
posted on : अगस्त 16, 2026 7:46 अपराह्न

-शेयरधारकों को बांटा 1.64 लाख का लाभांश

-डेयरी और स्वरोजगार के लिए ग्रामीण महिलाओं को 7.40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

गोपेश्वर (चमोली)। विकासखंड दशोली के देवर खडोरा में हरियाली स्वायत्त सहकारिता की तृतीय वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा में सहकारिता की नई कार्यकारिणी का गठन करने के साथ ही शेयरधारकों को लाभांश वितरित किया गया। इसके अलावा ग्रामीण महिलाओं को डेयरी पालन और स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में सहकारिता से जुड़े शेयरधारकों, पदाधिकारियों, विभिन्न परियोजनाओं एवं विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

वार्षिक आम सभा की बैठक में सीमा देवी को अध्यक्ष, कमलेश देवी को कोषाध्यक्ष तथा अमिता देवी को सचिव चुना। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सहकारिता के विकास, पारदर्शिता और शेयरधारकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान देवर खडोरा बबीता देवी, कुसुम देवी और देवकी देवी मौजूद रहीं। अतिथियों ने सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं और परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर सहकारिता के माध्यम से महिलाओं को आजीविका के साधनों से जोड़ने से परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।

बैठक में ग्रामोत्थान रीप परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक शशिकांत यादव ने सहकारिता से जुड़े सदस्यों को परियोजना की विभिन्न गतिविधियों, योजनाओं और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण परिवारों को अधिक से अधिक आजीविका गतिविधियों से जोड़ने और उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सामूहिक आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिल रही है।

शेयरधारकों को मिला 1.64 लाख रुपये का लाभांश

वार्षिक आम सभा के अवसर पर हरियाली स्वायत्त सहकारिता की ओर से शेयरधारकों को कुल 1,64,603 रुपये का लाभांश वितरित किया गया। लाभांश मिलने पर शेयरधारकों में उत्साह देखा गया। सहकारिता की आर्थिक गतिविधियों में शेयरधारकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना गया।

डेयरी पालन के लिए 90 हजार रुपये की सहायता

कार्यक्रम में रीप ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत रौली ग्वाड़ निवासी ममता देवी को डेयरी पालन के लिए 90 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सहायता राशि से वह अपनी डेयरी गतिविधि को आगे बढ़ा सकेंगी और इससे उनकी आजीविका एवं पारिवारिक आय में वृद्धि की उम्मीद है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से रौली ग्वाड़ निवासी दीपा देवी को एजीईवाई योजना के तहत 6.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस सहायता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना तथा लाभार्थी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना है।

कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक महेंद्र कफोला, टाटा स्ट्राइव के प्रबंधक विनय ठाकूर, ताजबर फरस्वाण, दशोली के ब्लॉक मिशन प्रबंधक मोहन नेगी, एरिया कोऑर्डिनेटर दीपा नेगी, रीप दशोली की कृषि सहायक शौम्या नेगी, आशा नेगी, अमित, विनोद कुमार, देवेंद्र नेगी, रामेश्वरी, शंशाक हटवाल, संजय, सुमन सिंह, अंजलि, सीमा, कुलदीप सिंह बत्र्वाल, सुमन देवी, ममता, आईपीआरपी पुष्पा देवी, बिन्देश्वरी देवी और बैंक सखी नीरजा देवी आदि मौजूद आदि मौजूद रहे।

समापन अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष सीमा देवी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता को और अधिक मजबूत बनाने, शेयरधारकों के हितों को प्राथमिकता देने तथा ग्रामीण महिलाओं और परिवारों को आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किए जाएंगे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा, आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को धरातल पर उतारने पर जोर, सीमावर्ती जिलों में इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के निर्देश
  • ग्रामीणों की समस्या पर मुख्यमंत्री धामी का तत्काल एक्शन, सकण्ड गांव की सड़क को लेकर तीन माह में कार्रवाई के निर्देश
  • अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ग्रामीणों को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दीन दयाल मातृ-पितृ योजना का पहला दल गंगोत्री धाम के लिए रवाना
  • उत्तराखंड के मोरी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में अब तक एक की मौत, 8-9 लोग घायल 
  • मुंबई में ‘सिनेकाइंड पुरस्कार 2026’ के दूसरे संस्करण की घोषणा, 4 अक्टूबर को द लीला में होगा भव्य समारोह
  • एकेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से किया सम्मानित
  • ज्योर्तिमठ अस्पताल में डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा, यूकेडी का धरना
  • समाज के सरोकारों को स्वर देता है केदारखंड ज्योति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.