गुरूवार, जून 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यूसीसी पंजीकरण के सरलीकरण पर जोर दें – महानिबंधक डॉ. वी. षणमुगम

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 3, 2025 3:24 अपराह्न
  • यूसीसी के महानिबंधक डॉ. वी षणमुगम ने श्रीनगर मेडिकल सभागार में ली बैठक 
पौड़ी : महानिबंधक समान नागरिक संहिता  डॉ. वी. षणमुगम ने यूसीसी के सफल क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी, निबंधकों व उपनिबंधकों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने उप निबंधकों की शंकाओं का समाधान करते हुए सुझाव भी दिए। उन्होंने पंजीकरण को जटिल बनाने के बजाय इसके सरलीकरण पर जोर देने को कहा ताकि आवेदकों को असुविधा न हो। 
 गुरुवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के सभागार में महानिबंधक डॉ. वी षणमुगम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने पीपीटी के माध्यम से जिले में यूसीसी पंजीकरण की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए जिले में 10 निबंधक और 182 उपनिबंधकों की तैनाती की गई है।  कहा कि यूसीसी पंजीकरण में पौड़ी जिले ने तेजी से कार्य किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि पंजीकरण में जो भी समस्याएं आई हैं, उनका समाधान किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वन ग्रामों के निवासियों के दस्तावेजों की कमी होने से पंजीकरण में दिक्कतें आ रहीं हैं। 
महानिबंधक ने सभी उपनिबंधकों को कहा कि वन ग्रामों में पंजीकरण के लिए जो भी व्यवस्था की जा सकती है, इसका प्रस्ताव बनाकर नोडल अधिकारी को दें। जिससे नोडल अधिकारी इस प्रस्ताव को शासन में भेज सकेंगे। उन्होंने उपनिबंधकों को निर्देश देते हुए कहा कि वे जांच अधिकारी बनने के बजाय आवेदकों के दस्तावेजों के सत्यता जानते हुए आवेदनों को स्वीकृत करें। यदि उन्हें किसी दस्तावेज में संदेह होता है तो संबंधित विभाग से सत्यापन कराएं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है। महानिबंधक ने कहा कि विवाह का पंजीकरण करते समय प्रतिबंधित श्रेणियों का ध्यान जरूर रखें। उन्होंने उपनिबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता को सुविधा देने की मानसिकता के साथ कार्य करें। साथ ही कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां यूसीसी लागू हुआ है। इसमें हर समुदाय की भावनाओं, रीतिरिवाजों व परंपराओं का ध्यान रखा गया है। महानिबंधक ने ई- डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देश दिए कि पंजीकरण संबंधी एफएक्यू ( अक्सर पूछे जाने वाले सवाल) का फ्लो चार्ट बनाकर उप निबंधकों को दें। ताकि वह कोई समस्या आने पर एफएक्यू की मदद से उसका निस्तारण कर सके। 
बैठक में बताया गया कि यूसीसी लागू होने से 2 अप्रैल पर 7164 आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनमें 6233 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। 88.35 प्रतिशत सरकारी कर्मियों का पंजीकरण हो चुका है। जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही शतप्रतिशत पंजीकरण पूरे किए जाएंगे।  बैठक में नोडल अधिकारी यूसीसी/ अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक राम चंद्र सेट,  उप जिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, कोटद्वार सोहन सिंह सेनी, लैंसडौन शालिनी मौर्य, चौबट्टाखाल श्रेष्ठ गुनसोला, नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता, डीपीआरओ जितेन्द्र कुमार सहित उप निबंधक रचना शाह, नवीन कुमार, मुकेश जोशी, रोहित ठाकुर, दिनेश चंद्र व अन्य उपस्थित थे। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सलमान खान की लीगल टीम ने ‘काला हिरण’ फिल्म के मेकर्स को भेजा नोटिस, विवाद गहराया
  • उत्तराखण्ड में मानसून से पहले बदला मौसम, कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान
  • देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में समाई इनोवा; SDRF और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी
  • उत्तराखंड में 5 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, अलर्ट जारी
  • हत्याकांड : प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, यूट्यूब सर्च हिस्ट्री ने खोला राज
  • उत्तराखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, संगठन महामंत्री अजय कुमार विदाई
  • उत्तराखण्ड : अदिति पुनेठा बनीं DSP टॉपर, पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रथम रैंक
  • मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खण्डूड़ी को दी श्रद्धांजलि 
  • मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 276 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र
  • कोटद्वार : नशे में ड्राइविंग करने वालों पर सख्त एक्शन, 7 वाहन सीज और लाइसेंस निरस्त
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.