गुरूवार, जून 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखण्ड : अदिति पुनेठा बनीं DSP टॉपर, पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रथम रैंक

शेयर करें !
posted on : जून 4, 2026 10:25 अपराह्न

चंपावत: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की पीसीएस परीक्षा में लोहाघाट क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटी अदिति पुनेठा ने पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर प्रथम रैंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार, क्षेत्रवासियों और युवाओं में खुशी और गर्व का माहौल है।

लोहाघाट के भूमलाई तथा वर्तमान में ठाडाढुंगा निवासी अदिति पुनेठा ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। इससे पहले भी उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा में 45वीं रैंक प्राप्त कर अपनी क्षमता का परिचय दिया था।

अदिति पुनेठा, एलआईसी शाखा प्रबंधक दीपक पुनेठा और भावना पुनेठा की पुत्री हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा ओकलैंड पब्लिक स्कूल में हुई, जबकि उच्च शिक्षा उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की।

अदिति की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे चम्पावत और उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है। उन्होंने साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अदिति और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई है कि वे आगे भी अपने कार्यों से क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन करती रहेंगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मंत्री ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
  • राहुल गांधी के पौड़ी दौरे को लेकर विशेष यातायात प्लान जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
  • उत्तराखंड : पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
  • 24 साल की उम्र में अमित द्विवेदी बने SDM, बढ़ाया उत्तराखण्ड का गौरव
  • ऋषिकेश में महापौर परिषद की बैठक, मुख्यमंत्री ने 29.78 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
  • उत्तराखंड :10 महीने तक कमरे और शौचालय में कैद रखी बहू, हैवानियत की हदें पार, नोच कर उखाड़ दिए सिर के बाल 
  • टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर, UKPSC PCS में मीनाक्षी भाटिया ने हासिल की 5वीं रैंक
  • उत्तराखण्ड की बेटी तनीषा बिष्ट का IIT में चयन, बढ़ाया मान
  • जनहित के कार्यों को आपसी समन्वय के साथ तेजी को पूरा करें – सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी
  • उत्तराखंड : ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, कोकीन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.