गुरूवार, जून 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में समाई इनोवा; SDRF और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

शेयर करें !
posted on : जून 4, 2026 10:33 अपराह्न

टिहरी। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। थाना देवप्रयाग क्षेत्र के चकासा स्थित गंगा होटल दर्शन के समीप एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद गंगा नदी में समा गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK 08 TA 5433 सड़क पर चलते समय अचानक अनियंत्रित हो गया। वाहन सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरा और सीधे गंगा नदी में समा गया। हादसा इतना भीषण था कि सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरियर भी वाहन को रोक नहीं सके।

घटना की सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग पुलिस और राजस्व विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। वहीं राहत एवं बचाव कार्य के लिए राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की श्रीनगर, ब्यासी और ढालवाला इकाइयों से तीन टीमें घटनास्थल पर रवाना की गईं।

पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल संयुक्त रूप से गंगा नदी में वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। नदी में तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, लेकिन टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

फिलहाल वाहन में सवार लोगों की संख्या और उनकी पहचान को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस वाहन के स्वामित्व और उसमें सवार लोगों के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। प्रशासन ने आम लोगों से घटनास्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाने तथा राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है। घटना के संबंध में आगे की जानकारी सर्च ऑपरेशन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राहुल गांधी के पौड़ी दौरे को लेकर विशेष यातायात प्लान जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
  • उत्तराखंड : पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
  • 24 साल की उम्र में अमित द्विवेदी बने SDM, बढ़ाया उत्तराखण्ड का गौरव
  • ऋषिकेश में महापौर परिषद की बैठक, मुख्यमंत्री ने 29.78 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
  • उत्तराखंड :10 महीने तक कमरे और शौचालय में कैद रखी बहू, हैवानियत की हदें पार, नोच कर उखाड़ दिए सिर के बाल 
  • टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर, UKPSC PCS में मीनाक्षी भाटिया ने हासिल की 5वीं रैंक
  • उत्तराखण्ड की बेटी तनीषा बिष्ट का IIT में चयन, बढ़ाया मान
  • जनहित के कार्यों को आपसी समन्वय के साथ तेजी को पूरा करें – सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी
  • उत्तराखंड : ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, कोकीन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
  • देहरादून की अर्थव्यवस्था को गति देने वाली योजनाएं हो जिला प्लान में शामिल – डीएम डॉ. आशीष चौहान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.