posted on : मार्च 1, 2022 12:09 पूर्वाह्न
पौड़ी : आरक्षी भगवान सिंह के पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के अवसर पर पुलिस लाईन पौड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला द्वारा सेवानिवृत आरक्षी भगवान सिंह को स्मृति चिन्ह, मेमेटो, शॉल व उपहार भेंट करते हुये पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत जीवन के सुखद शान्तिमय एवं भविष्य में स्वस्थ जीवन एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गयी तथा इनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं एवं उनके कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई। आरक्षी भगवान सिंह 20 नवम्बर 2007 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुये । आरक्षी भगवान सिंह द्वारा लगभग 14 वर्ष 03 माह, जनपद पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त रहकर पुलिस विभाग को अपनी सेवाएँ प्रदान की। अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती, मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं।



