सोमवार, अगस्त 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली-खैनुरी सड़क मार्ग के सुधारीकरण की कवायद तेज

शेयर करें !
posted on : अगस्त 3, 2026 6:42 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त हुए चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर तहसील प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भूस्खलन प्रभावित स्थलों, क्षतिग्रस्त सड़क हिस्सों और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक सुधार कार्यों की रिपोर्ट तैयार की गई।

दशोली विकासखंड अंतर्गत चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग पर लगातार वर्षा के कारण कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। मानसून के दौरान सुरक्षित एवं सुचारु यातायात बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर तत्काल स्थिति का आकलन करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा था।

निरीक्षण के दौरान टीम ने सड़क पर जमा मलबे को तत्काल हटाने, जलभराव रोकने के लिए नालियों की सफाई एवं निर्माण कराने तथा क्षतिग्रस्त हिस्सों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत करने की आवश्यकता बताई। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को सभी आवश्यक कार्य जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान जनपद के संवेदनशील मोटर मार्गों की नियमित निगरानी की जा रही है और किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

डीएम ने कहा कि आमजन की सुविधा और सुरक्षित आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क मार्गों को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों के साथ त्वरित कार्रवाई की जाएगी, ताकि ग्रामीणों और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : पीएलवी की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली पर दिया गया प्रशिक्षण
  • जनसमस्या का त्वरित समाधान करना ही सर्वोच्च प्राथमिकता – आईएएस बंशीधर तिवारी
  • बायर ने लॉन्च किया नेक्स्ट जेनरेशन फंगीसाइड जिवाना™️ (Xivana™️) स्मार्ट, बागवानी फसलों को खतरनाक बीमारियों से देगा बेहतर सुरक्षा
  • नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने का आरोप, पुलिस ने धरा
  • मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बस अड्डे का किया व्यापक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराज़गी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण में दावे-आपत्तियों की सुनवाई शुरू
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों में तेजी लाएं विभाग – डीएम गौरव कुमार
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त – डीएम गौरव कुमार
  • पुराने सोने के आभूषण लौटाने में टालमटोल, धोखाधड़ी के आरोप में आरोपी ज्वैलर्स गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.