बुधवार, फ़रवरी 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : थराली को पिण्डर नदी से होने वाले नुकसान से बचाने की कवायत शुरू

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 4, 2024 5:39 अपराह्न

थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली कस्बे को पिंडर नदी के बहाव से बचाने की कवायत शुरू हो गई है। उप जिलाधिकारी थराली कमलेश मेहता ने कवायत को अंतिम रूप देते हुए संबंधित विभागों को तत्काल कार्य योजना पर काम करने के निर्देश दिए हैं। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो इस वर्ष थराली की नागरिकों को बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से नहीं गुजरना पड़ेगा।

बुधवार को उप जिला अधिकारी ने संबंधित विभागों के साथ बैठक कर कार्य योजना पर काम करने के आदेश दिए हैं। बैठक में सिंचाई विभाग की ओर से बताया गया कि पिंडर नदी के तल को ठीक करने के लिए विभाग की ओर से कार्य योजना बना ली गई है। उप जिलाधिकारी के समक्ष कार्य योजना का प्रारूप प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि थराली बाजार के केदारबगड को जीरो मानते हुए रामलीला मैदान तक और रामलीला मैदान से प्राणमती नदी के मुहाने तक के भाग को साफ किया जाएगा। इसके तहत नदी को दो मीटर से पांच मीटर तक गहरा कर किया जाना प्रस्तावित है। योजना के तहत पिंडर नदी के जल  प्रभाव को सेंट्रल करने के लिए नदी से निकले मलवे को दोनों छोरो पर एकत्रित किया जाएगा ताकि बरसात में जो भी पानी आए वह सीधे बाहर निकल जाए।  प्राणमती नदी एवं पिंडर नदी के संगम स्थल पर एकत्रित मालवे को खनन विभाग की ओर से रिवर ड्रेसिंग के तहत हटाया जाना प्रस्तावित किया गया है। इस स्थान नदी तल को दो से पांच मीटर गहराई तक साफ किए जाने का प्रस्ताव है।

गौरतलब है कि विगत वर्षों  प्रणमति नदी में आए भारी मलवे से पिंडर नदी के बाजार वाले भाग में काफी मलवा एकत्रित हो गया था, जिससे नदी का तल विभिन्न स्थानों पर दो से पांच मीटर तक उठ गया था।  जिस कारण बरसात के दिनों में थराली बाजार को खतरा बना रहता है। बीते वर्षों में बरसात में वेतालेश्वर महादेव मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, पिंडर पब्लिक स्कूल एवं थराली पुल से लगे हुए बाजारों की आवासीय घरों में पिंडर नदी का पानी घुस गया था। पूरे बरसात लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था। इसे देखते हुए इस बार उप जिलाधिकारी थराली ने समय पर कमान संभाल ली है। उनकी ओर से सिंचाई विभाग, खनन विभाग एवं स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक कर इस कठिनाई से निपटने के लिए विचार किया गया। जिसमें अलग-अलग प्रस्ताव भी पारित किए गए हैं।  थराली बाजार के रामलीला मैदान के दूसरे  छोर पर सिंचाई विभाग की ओर से बनाई गई सुरक्षा दीवाल का लगभग 50 मीटर हिस्सा भी गत बरसातों में टूट गया है, जिस कारण दूसरे छोर की आबादी को भी खतरा बना हुआ है। इसे लेकर भी उप जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को संबंधित दीवाल की मरम्मत करने के लिए कार्य योजना बनाये जाने एवं तत्काल प्रस्ताव जिला अधिकारी को भेजे जाने के लिए कहा है। ताकि इस दीवाल का भी निर्माण हो सके।  उप जिलाधिकारी की समय बद्धता को देखते हुए यदि सब कुछ  समय पर  हुआ तो इस वर्ष थराली के नागरिकों को बरसात के दिनों में रहने वाले दहशत से निजात मिल जाएगी।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
  • जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से 15 वर्षों बाद THDC विस्थापित परिवार को मिला न्याय, अटक फार्म में आवंटित भूमि पर दिलाया गया कब्जा
  • कुंभ मेले की तैयारियां हुई तेज, ग्राउंड जीरो पर मेलाधिकारी सोनिका, दक्षद्वीप व बैरागी कैंप क्षेत्र का सुबह-सवेरे किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.