सोमवार, अप्रैल 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

शेयर करें !
posted on : मई 15, 2025 5:42 अपराह्न

देहरादून : श्री गुरू राम राय एजुकेशन मिशन के स्कूलों के होनहार और मेधावी छात्रों ने एक बार फिर मिशन के संकल्प और उद्देश्य को फलीभूत किया हैं। मिशन के नौनिहालों ने शिक्षा के फलक पर सितारों जैसी चमक बिखेरी है। श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के आशीर्वाद से संचालित इन स्कूलों में प्रतिभाओं में निरंतर निखार आ रहा है। आम आदमी के लिए सुगम शिक्षा को उपलब्ध करा कर जहां मिशन ने अपने सेवा के संकल्प को पूरे उत्तर भारत में प्रतिपादित किया है वहीं इन स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय देते हुए सभी को अचंभित कर दिया है। मिशन के स्कूलों से शिक्षा प्राप्त मेधावी छात्र-छात्राएं चारों तरफ अपनी आभा बिखेर रहें है।

श्री गुरू राम राय एजुकेशन मिशन द्वारा संचालित पब्लिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं नें गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी केंन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित कक्षा 10वी एवं 12वी के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जनपद देहरादून के समस्त विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के चेयरमैन श्रीमंहत देवेन्द्र दास जी महाराज के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में स्कूलों के प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्या, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं व उनके माता-पिता के अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप यह संभव हुआ है।

विज्ञान संकाय में आयुश नेगी, श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल वसंत विहार ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल पटेल नगर की कनिका तिवारी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल बालावाला की अंशिका पंवार व श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल सहस्त्रधारा रोड के शिव कर्णवाल ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वाणिज्य संकाय में श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल वसंत विहार की ईषा ढल्ला ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल रेसकोर्स की प्रियंका रावत ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल बालावाला की कृष्णा व श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल पटेल नगर की रिषिता वर्मा ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कला संकाय में श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल राजा रोड की yash शर्मा ने 95.4 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान, श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल, पटेल नगर की कामाक्षी ने 94.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान एवं श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल, बालावाला की रिचा कुमारी ने 94 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार कक्षा 10वी में श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल बिन्दाल की कशिका धसमाना ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल तालाब के लकी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान व श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल, बालावाला के सक्षम पुडिर ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

श्री महाराज जी व एसजीआरआर एजुकेशन मिशन प्रबन्धन ने समस्त छात्र-छात्राओं, प्रधानाचार्यों व समस्त शिक्षकों को इस सफलता पर बधाई दी है। उन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं के सफल व उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

1 of 19
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रसिद्ध समाजसेवी वैद्य टेक वल्लभ ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, नेशनल अवार्ड से सम्मानित
  • डीएम सविन बंसल के निर्देशन में काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा
  • बदरीनाथ यात्रा को लेकर फील्ड में उतरे प्रभारी मंत्री, व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • युवा सेवा दल का रक्तदान शिविर, धस्माना ने किया शुभारंभ
  • फेसबुक फ्रेंडशिप बनी ठगी का जाल, आरोपी रुड़की से गिरफ्तार
  • सीएम धामी ने नमामि गंगे के तहत बने अखंड परमधाम घाट का किया लोकार्पण
  • 22 अप्रैल को प्रातः 08 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, डोली यात्रा शुरू
  • श्रद्धालुओं के लिए खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट
  • डीएम सविन बंसल के निर्देश पर अवैध गैस कारोबार पर बड़ी कार्रवाई; 32 सिलेंडर, 4 गैस रिफिलिंग उपकरण जब्त, 327 सिलेंडरों से लदा वाहन कब्जे में, मुकदमा दर्ज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.