posted on : जून 4, 2022 4:30 अपराह्न
कोटद्वार। राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार के सभागार में जनपद के पांच ब्लॉकों के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत एजुकेशन मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की अभिमुखी कार्यशाला जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉक्टर आनंद भारद्वाज के निर्देशन में आयोजित की गई।इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ आनंद भारद्वाज ने कहा कि शैक्षणिक व्यवस्थाओं के सुधार में मिनिस्ट्रियल कार्मिकों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। कार्यशाला में कार्यालय व समय प्रबंधन पत्रों की ड्राफ्टिंग, अवकाश नियमों की जानकारी, प्रशासनिक कार्रवाई, बजट जिला एवं राज्य योजना, समग्र शिक्षा अभियान, कार्यों का अनुश्रवण, पीटी का गठन, विद्यालय डीडीओ के दायित्व एवं अधिकार, अधिप्राप्ति नियमावली सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा पर चर्चा की गई।


